ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया वेरिएंट XE, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा- ये ओमीक्रोन से ज्यादा संक्रामक

By विनीत कुमार | Published: April 3, 2022 11:05 AM2022-04-03T11:05:52+5:302022-04-03T11:13:51+5:30

ब्रिटेन में कोरोना के एक नए वेरिएंट के मिलने की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है। WHO के अनुसार ये वेरिएंट किसी भी अन्य स्ट्रेन से ज्यादा संक्रामक हो सकता है। हालांकि इस पर अभी और शोध जारी हैं।

New covid variant XE found in Britain, WHO Says its more transmissible than Omicron | ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया वेरिएंट XE, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा- ये ओमीक्रोन से ज्यादा संक्रामक

कोविड का नया वेरिएंट XE मिला (फाइल फोटो)

Highlightsयूनाइटेड किंगडम में कोविड का एक नया वेरिएंट, किसी भी अन्य स्ट्रेन से ज्यादा संक्रामक है।पहली बार 19 जनवरी को इस नए वेरिएंट के बारे में पता चला था, 600 से अधिक केस आ चुके हैं अब तक।

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि यूनाइटेड किंगडम में कोविड का एक नया वेरिएंट मिला है। इसका नाम XE रखा गया है। WHO के अनुसार ये नया वेरिएंट कोरोना के अब तक के मिले किसी भी स्ट्रेन से ज्यादा संक्रामक हो सकता है।

XE एक रिकॉम्बिनेंट (recombinant) है जो BA'1 और BA.2 ओमीक्रोन स्ट्रेन का म्यूटेशन है। दरअसल, जब कोई मरीज कोविड के कई प्रकार के वेरिएंट से संक्रमित होता है, तो रिकॉम्बिनेंट म्यूटेशन सामने आता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में यूके के विशेषज्ञों के मुताबिक वेरिएंट रेपलिकेशन के दौरान अपनी जेनेटिक मेटेरियल या आनुवंशिक सामग्री को मिला लेते हैं और ऐसे में एक नया म्यूटेशन बनाते हैं।

ओमीक्रोन से 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है नया वेरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक नया म्यूटेशन XE ओमीक्रोन के BA.2 सबवेरिएटं की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। WHO के अनुसार, 'शुरुआती अनुमान में BA.2 की तुलना में ये 10 प्रतिशत तेजी से फैलने का संकेत देते हैं, हालांकि इस खोज को और पुष्टि की आवश्यकता है।'

वहीं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि XE के बारे में पहली बार 19 जनवरी को पता चला था और अब तक नए वेरिएंट के 637 मामले सामने आए हैं। इस बीच, ओमीक्रोन का BA.2 सब-वेरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के ताजा सर्वे में कहा गया है कि यूके में कुछ 49 लाख लोगों को 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में या पिछले सप्ताह की तुलना में 600,000 अधिक लोगों को कोविड से संक्रमित पाया गया।

अमेरिका और चीन ने भी BA.2 वेरिएंट की वजह से कोविड मामलों में वृद्धि की खबरें हैं। चीन ने मार्च में लगभग 104,000 कोविड संक्रमणों की जानकारी, जिनमें से 90 प्रतिशत हाल के मामलों में शंघाई या उत्तरपूर्वी जिलिन प्रांत में पाए गए।

Web Title: New covid variant XE found in Britain, WHO Says its more transmissible than Omicron

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे