लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में जरूर खाएं जामुन, सेहत को होगा जबरदस्त फायदा

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2023 15:47 IST

गर्मियों के समय जामुन खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके लिए अच्छे होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमधुमेह के रोगियों के लिए जामुन फायदेमंद जामुन को गर्मियों में खाने से आपकी त्वचा को फायदा होता है जामुन में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है

गर्मियों के मौसम में जामुन बहुत आसानी से बाजारों में मिल जाता है। लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन कई लोग इसे इसलिए नहीं खाते क्योंकि इसे खाने से हमारी जुबान बैंगनी हो जाती है।

मगर क्या आपको पता है कि खट्टे-मीठे जामुन खाने से आपको कितने जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जामुन या भारतीय ब्लैकबेरी न केवल पौष्टिक और ताज़ा हैं, बल्कि सूरज की गर्मी और कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में भी कारगर हैं।

जामुन में प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स, मैंगनीज, पोटेशियम, फॉस्फोरस की उचित मात्रा पाई जाती है जो सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। 

जामुन खाने से मिलेंगे ये फायदे

1- जामुन में कैलोगी की मात्रा कम होती है जो उन्हें एक संपूर्ण स्वस्थ फल बनाता है। वे पाचन में सहायता करते हैं और प्राकृतिक मल त्याग को बढ़ावा देते हैं। जामुन पाचन में सुधार करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

2- मधुमेह के शिकार लोगों के लिए जामुन खाना बहुत फायदेमंद होता है। मधुमेह के मरीजों के लिए ग्लाइकोसुरिया और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए जड़ी-बूटियों के संयोजन में छाल, पत्तियों और बीजों के अर्क का उपयोग किया जाता है। यह उपचार के तौर पर एक अच्छी औषधि मानी जाती है।

3- जामुन का रस एक प्राकृतिक कसैले के रूप में कार्य करता है और इसका उपयोग माउथवॉश के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह सांसों की दुर्गंध को दूर करता है। इस फल के गूदे का उपयोग मसूड़े की सूजन (मसूड़ों से खून आना) के उपचार में किया जाता है। 

4- जामुन के जूस में बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो लीवर की बीमारी और कैंसर के खतरे को कम करते हैं। जामुन के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

5- जामुन एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्त्रोत है। ये दिन की बीमारियों को दूर रखने में असरदार है।

6- जामुन में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो प्रतिरक्षा को मजबूत करने और आपके शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाने में मददगार है। 

7- जामुन में कई गुण मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन जूस, फल या अन्य किसी भी रूप में करने से दाग-धब्बे, पिंपल्स, झुर्रियों और मुंहासों से आपको बचाता है। वहीं, विटामिन सी सामग्री रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है जिससे आपकी त्वचा चमकदार रहती है। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता, कृपा किसी भी सलाह/ तर्क को मानने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सभोजनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!