गूगल ने जारी की मोस्ट सर्च्ड हेल्थ क्वेशचन ऑफ 2018 की लिस्ट, आखिरी वाला है सबसे मजेदार

By मेघना वर्मा | Published: December 25, 2018 01:28 PM2018-12-25T13:28:00+5:302018-12-25T13:28:00+5:30

इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा कीटो डाइट  और एएलएस को सर्च किया है। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा भी कई सारी चीजें सर्च की गई हैं।

most searched health questions of 2018 in hindi | गूगल ने जारी की मोस्ट सर्च्ड हेल्थ क्वेशचन ऑफ 2018 की लिस्ट, आखिरी वाला है सबसे मजेदार

गूगल ने जारी की मोस्ट सर्च्ड हेल्थ क्वेशचन ऑफ 2018 की लिस्ट, आखिरी वाला है सबसे मजेदार

इंटरनेट के इस दौर में लोग किसी भी तरह के सवाल का जवाब जानने के लिए सबसे पहले गूगल के पास जानते हैं। किसी इंसान के बारे में जानना हो या स्वास्थ्य से जुड़ा कोई ईश्यू हो लोग गूगल पर अपने सवालों के जवाब ढूंढते हैं। इस साल भी लोगों ने अपने हेल्थ के सवालों का जवाब गूगल से पूछे हैं। देश के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने इस साल की मोस्ट सर्च्ड हेल्थ क्वेश्च्न 2018 की लिस्ट। 

इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा कीटो डाइट  और एएलएस को सर्च किया है। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा भी कई सारी चीजें सर्च की गई हैं। यहां जानिए इस साल हेल्थ से जुड़ सर्च किए गए सबसे कॉमन क्वेश्चन। 

1. क्या है कीटो डाइट

इस लिस्ट में सबसे पहले जो नाम आता है वो है कीटो डाइट का। लोग अपनी हेल्थ को लेकर इतने कंसर्न दिखे की सबसे ज्यादा कीटो डाइट को सर्च किया। 

2. एएलएस डीजिज क्या है

आपके नर्वस सिस्टम को धीरे-धीरे इफेक्ट करने वाली इस बीमारी के बारे में भी लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। मई में स्टिफेन हॉकिंग्स की मौत के बाद ही लोगों ने सबसे ज्यादा इस डीजिज को सर्च किया है। 

3. एंडोमेट्रोसिस क्या है

इस साल बहुत सारे सेलिब्रिटीज ने अपने बोल पाने में समस्या के बारे में खुलकर बोला है। इसी के बाद लोगों ने इस शब्द को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया है। 

4. हाउ लॉग डज वीड स्टे इन योर यूरीन

वीड आपके दिमाग और शरीर पर क्या असर पड़ता है। लोगों ने इस सवाल को भी सबसे ज्यादा इस साल गूगल से पूछा है। हेल्थलाइनर की एक रिपोर्ट के बाद इस सर्च को सबसे ज्यादा किया जाने लगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक वीड आपके यूरीन में 30 दिन तक रहता है। 

5. हाउ लॉग डज द फ्लू लास्ट

2017 में लगभग 80000 लोगों की मौत फ्लू की वजह से हुई थी। इसी के बाद से गूगल पर लोगों ने फ्लू के बारे में चीजें सर्च करना शुरु कर दिया।

6. वेन डज इम्प्लेशन ब्लीडिंग ऑकर

जो गर्भवती हैं या गर्भ धारण की कोशिश कर रही हैं उनके लिए इमप्लेशन ब्लीडिंग सबसे अहम है। शायद इसलीए इस साल इस कीवर्ड को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 

7. वाय अम आई ऑलवेज टायर्ड

वैसे इस सवाल का जवाब तो शायद गूगल भी ना दे पाए मगर फिर लिस्ट में चौथे नंबर पर लोगों ने सबसे ज्यादा यही पूछा है कि वो थके हुए क्यों रहते हैं।

Web Title: most searched health questions of 2018 in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे