Monsoon Diet: नमी वाले मौसम में गर्भवती अपनाए ये डायट टिप्स, आने वाले मेहमान के लिए फायदेमंद
By गुलनीत कौर | Published: August 6, 2019 01:06 PM2019-08-06T13:06:43+5:302019-08-06T13:06:43+5:30
बारिशों के दिनों में हवा में नमी के कारण कई तरह के कीटाणु भी हवा का हिस्सा बन जाते हैं। श्वास से ये कीटाणु हर पल शरीर के अन्दर जाते रहते हैं। इनसे लड़ने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है।
मानसून के आने से गर्मी से राहत मिलती है। वातावरण में ठंडक रहती है। मगर यह मानसून अपने साथ बीमारियां भी लाता है। हवा में नमी के कारण सांस संबंधी दिक्कतें और इन्फेक्शन होने का ख़तरा बना रहता है। गर्भवती महिलाओं को बारिह्सों के दिन में सबसे अधिक सावधान रहना चाहिए। खुद की अधिक देखभाल करनी चाहिए। अपनी डायट को मजबूत बनाना चाहिए। तो चलिए आपको मानसून में गर्भवती महिलाओं की डायट बताते हैं:
1) घर का खाना
गर्भवती महिलाओं को कभी तीखा तो कभी मीठा खाने का मन होता है। खट्टा भी पसंद आता है। ऐसी चाहत होने पर वे बाहर का खाना खाने के लिए इच्छा जताती हैं, मगर मानसून में बाहर का खाना बीमार कर देता है। इसलिए जितना संभव हो घर का ही खाना खाएं। फिर चाहे वह खट्टा, तीखा, मीठा कैसा भी हो लेकिन घर पर बना होना चाहिए।
2) ताजा भोजन करें
फल हो या सब्जियां, मानसून में गर्भवती महिला को कभी भी बासी चीज ना दें। फल-सब्जियां दोनों ही फ्रेश होनी चाहिए। कुछ घाटों पहले बनी संजी या रोटी खाने से पेट संबंधी दिक्कतें पैसा होती हैं। मानसून में तीन घंटे पहले बना खाना भी नमी के कारण कीटाणु पैदा करता है। इसलिए इसके सेवन से गर्भवती को बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: शरीर में खून का थक्का नहीं बनने देंगे ये 8 उपाय, कम होगा हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा
3) इम्यून पॉवर बढ़ाएं
ताजा फल, सब्जियों का सूप आदि चीजों के सेवन से गर्भवती महिला को अन्दर से मजबूती मिलती है। बारिशों के दिनों में हवा में नमी के कारण कई तरह के कीटाणु भी हवा का हिस्सा बन जाते हैं। श्वास से ये कीटाणु हर पल शरीर के अन्दर जाते रहते हैं। इनसे लड़ने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसलिए हेल्दी भोजन करें।
4) खूब पानी पिएं
स्वस्थ रहने का सबसे सरल और सस्ता मंत्र है खूब पानी पिएं। ये हरा तरह के रोग को कम करने में मदद करता है। पानी शरीर के अन्दर जाकर उसे हाइड्रेट बनाता है, त्वचा संबंधी रोगों को कम करता है और मूत्र मार्ग से बॉडी के विषैले पदार्थों को आसानी से बाहर करता है। इसलिए गर्भवती को पानी का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।