Monsoon Diet: बारिश का मौसम हम सभी को बहुत पसंद है क्योंकि इस समय हमें गर्मी से राहत मिलती है और मौसम बहुत सुहाना रहता है। मगर बारिश का मौसम अपने साथ बहुत सी बीमारियां भी लाता है।
इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने डाइट प्लान में बहुत सावधानी के साथ कुछ भी रखना चाहिए, वरना हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है। बारिश के मौसम में सबसे अधिक जम्स, बैक्टीरिया और कीटाणुओं से हमें खतरा होता है जो हर उम्र के व्यक्ति को इफेक्ट करती है।
ऐसे में आपको हम आज बताने जा रहे हैं कि आप बारिश के मौसम में किन चीजों को खाने से बचें और कैसे स्वस्थ्य रहें, तो आइए जानते हैं हमारे इस आर्टिकल के जरिए...
हरी पत्तेदार सब्जियां: वैसे तो हर मौसम में हर सब्जियां खाना बहुत अच्छा माना जाता है। हालांकि, बरसात के मौसम में हरी सब्जियों को नहीं खाना चाहिए।
जैसे- पत्ता गोभी, पालक, मेथी आदि। इन सब्जियों में बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं इनसे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और बरसात के मौसम में इनमें कीड़े पड़ जाते हैं ऐसे में इन्हें बरसात में आपको फौरन खाना छोड़ देना चाहिए।
सलाद: हम सभी को पता है कि सलाद खाना हमारे लिए कितना अच्छा होता है लेकिन बारिश के मौसम में सलाद हमारी सेहत पर भारी पड़ सकता है। बरसात के मौसम कच्ची सब्जियां खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसमें जो बैक्टीरिया और कीटाणु होते है जिनसे संक्रमण का खतरा होता है। इस मौसम में अच्छे से खाने को पका कर खाना चाहिए।
बाहर का खाना: बारिश के मौसम में बाहर का और जंक फूड को खाने से फौरन इनकार कर देना चाहिए। सड़क किनारे मिलने वाले जंक फूड, चाट-पकौड़ी खाने मलेरिया का खतरा बढ़ा जाता है। इस मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है इसलिए फर्मेंटेड फूड जैसे इडली, डोसा, जलेबी, दही, जैसी चीज खाने से बचना चाहिए।
सी फूड: बारिश के मौसम में भूलकर भी सी फूड को तुरंत खाने से मना कर देना चाहिए। सी फूड जैसे मछली, स्टार फिश वगरैहा हमें बहुत नुकसान पहुंचाता है।
यह मौसम मछलियों के प्रजनन का होता है और बाजार में मिलने वाली मछली ताजा नहीं होती। ये फ्रोजन या प्रिजर्वेटिव्स डालकर बेची जाती है। ऐसे में इनका सेवन हमें नहीं करना चाहिए।
डेरी प्रोडक्ट: बारिश के मौसम में रोजाना डेरी प्रोडक्ट दही, छाछ, मलाई का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मानसून में इन चीजों में बहुत जल्दी कीटाणु पनपनते हैं। इसे रोजाना खाने से आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।
तली हुई चीजें: मानसून के सीजन में हमें गर्म-गर्म पकौड़े खाना बहुत पसंद होता है लेकिन तली भुनी और मसालेदार चीज खाना बिल्कुल ठीक नहीं होता। इससे आपके पेट को दिक्कत हो सकती है। जिससे आपको कब्ज, अपच और दस्त की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। (डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस लेख में दिए गए सुझाव की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता। किसी भी तरह की सलाह मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)