लाइव न्यूज़ :

Mango leaf benefits: आम ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं गुणकारी, किडनी और लीवर रोगों से राहत पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: June 29, 2021 11:17 IST

गर्मियों में आम के साथ आम के पत्तों का इस तरह सेवन करने से कई रोगों से राहत मिल सकती है

Open in App
ठळक मुद्देआम के पत्तों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैंफेफड़ों की सफाई के लिए आम के पत्तों की चायकिडनी की सफाई में मदगार हैं आम के पत्ते

आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि यह स्वाद और सेहत का खजाना है। इस मामले में आम के पत्ते भी कम नहीं हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आम के पत्ते हर्बल दवा के रूप में काम कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आम की पत्तियों में कई रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। 

शरीर के हमेशा स्वस्थ रखने के लिए शरीर की बाहर की सफाई के साथ-साथ शरीर की आंतरिक सफाई भी बेहद जरूरी है। गलत खानपान की वजह से शरीर में कई हानिकारक और विषैले तत्व में जमा हो जाते हैं जिससे कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।

आयुर्वेद में शरीर की सफाई करने के लिए आम के पत्तों का उल्लेख किया गया है। चलिए जानते हैं आम के पत्ते आपके शरीर की आंतरिक रूप से सफाई करके आपको बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं। 

आम के पत्तों के पोषक तत्वआम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि यह स्वादिष्ट होता है और इससे सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। आम के पत्तों के भी उतने ही फायदे हैं. आम के पत्तों में शरीर के लिए जरूरी आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, ए ई के साथ-साथ पोटेश‍ियम, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक सेलेनियम और फास्फोरस पाए जाते हैं। नियमित रूप से आम के पत्तों के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, फेफड़ों के लिए ऐसे करें आम के पत्तों का इस्तेमालआयुर्वेद के अनुसार, आम की पत्तियों के चूर्ण का रोजाना सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा इससे किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का भी खतरा कम होता है। दरअसल आम के पत्ते शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में सहायक होते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी आम की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में ही आप को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

ऐसे बनाएं आम के पत्तों का पाउडरअगर आप किडनी, फेफड़ों और लीवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आम की पत्तियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन रोजाना खाने के 20 मिनट बाद करें। लेकिन ध्यान रहे कि इस पाउडर के आधा चम्मच का सेवन ही करें। 

इस बात का रखें ध्यानयह एक आयुर्वेदिक उपाय है इसलिए अगर आप ऊपर बाताई गईं समस्याओं से राहत पाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार