डायबिटीज, बीपी, हार्ट अटैक, अस्थमा जैसी 10 बीमारियों से बचाता है यह फल, खून के थक्के से करता है बचाव
By उस्मान | Updated: January 7, 2020 12:48 IST2020-01-07T12:48:16+5:302020-01-07T12:48:16+5:30
कुछ फल ऐसे भी हैं जिनके गुणों की वजह से उन्हें सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया गया है। ऐसा ही एक फल कीवी है।

डायबिटीज, बीपी, हार्ट अटैक, अस्थमा जैसी 10 बीमारियों से बचाता है यह फल, खून के थक्के से करता है बचाव
लोग आमतौर पर गिने-चुने फल जैसे आम, सेब, केला, संतरा आदि का ही सेवन करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि फल खाने से स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे होते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिनके गुणों की वजह से उन्हें सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया गया है। ऐसा ही एक फल कीवी है। कीवी बहुत लोकप्रिय फल तो नहीं है लेकिन इससे होने वाले फायदे आपको हैरत में डाल देंगे।
किवी का फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट और पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।
हेल्थलाइन वेबसाइट के अनुसार, यह फल लोअर ब्लड प्रेशर से लेकर स्ट्रोक, मोटापे, कैंसर जैसी घातक बीमारियों और आंखों की रौशनी को बढ़ाने में कीवी का फल फायदा पहुंचाता है। चलिए जानते हैं इससे आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे होते हैं।
1) ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
कीवी न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है बल्कि रक्तचाप को प्रबंधित करने में भी हमारी मदद कर सकता है। कीवी में बायोएक्टिव पदार्थ होता है जिसमें अधिक रक्तचाप को कम करने की क्षमता होती है। इसके सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।
2) एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना
विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।
3) कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में सहायक
कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।
4) खून के थक्के से बचाने में सहायक
कीवी रक्त के थक्के को कम कर सकता है। दिन में दो से तीन कीवी खाने से रक्त के थक्के जमने का खतरा कम हो जाता है। वे रक्त में वसा की मात्रा को कम करने के लिए भी पाए गए।
5) सूजन कम करने में मददगार
कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।
6) कब्ज से दिलाता है राहत
कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
7) डायबिटीज करता है कंट्रोल
कीवी से खून में ग्लूकोज का स्तर नहीं बढ़ता और इसी कारण से कीवी का सेवन डायबिटीज, दिल के रोग और वज़न कम करने में बहुत फायदेमंद है।
8) पेट की बीमारियों में देता है लाभ
आमतौर पर होने वाली पेट की छोटी मोटी बीमारियों के लिए तो कीवी मानो राम बाण इलाज है, जैसे की इस से पेटदर्द, दस्त, बवासीर वगेरह से भी आराम मिलता है।
9) अस्थमा के इलाज में सहायक
कीवी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का भण्डार है जिससे अस्थमा से पीड़ित लोगों के इलाज में मदद मिल सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, इसका सेवन करने वालों में फेफड़े की कार्यक्षमता पर लाभकारी प्रभाव पड़ा। कीवी बच्चों में घरघराहट को कम कर सकते हैं।
भूरे रंग के छिलके वाला कीवी भीतर से मुलायम, हरे रंग का होता है। इसके भीतर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते हैं। इस फल का मीठे और तीखे दोनों तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।


