लाइव न्यूज़ :

प्लेटलेट्स बढ़ाकर डेंगू से बचाता है ये हरा फल, मलेरिया, कब्ज, दस्त का भी करता है नाश

By उस्मान | Updated: September 5, 2018 11:25 IST

आसानी से पचने वाला यह फल एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है जिस वजह से यह डेंगू फीवर में प्लेट्स बढ़ाने में सहायक है। डेंगू वाले मरीजों का इसका सेवन करना चाहिए।

Open in App

बारिश का मौसम जारी है और इस मौसम में डेंगू, फ्लू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। इन बीमारियों से बचने में कीवी फ्रूट आपकी मदद कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी आपकी रोजाना कि विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। एक कीवी में लगभग 64 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी आपको बता रहे हैं कि इसको खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

  

प्लेटलेट बढ़ाने में सहायकआसानी से पचने वाला यह फल एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है जिस वजह से यह डेंगू फीवर में प्लेट्स बढ़ाने में सहायक है। डेंगू वाले मरीजों का इसका सेवन करना चाहिए। विटामिन सी होने की वजह से यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बनाए रखता है। विटामिन सी भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व आयरन को अधिक कुशलतापूर्वक अवशोषित करने में भी मदद करता है, जो प्लेटलेट काउंट बढ़ाता है।

 

फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगारइसके कई अन्य फायदे भी हैं। विटामिन सी को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं कीवी गुड हार्मोन सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है। 

वजन कम करने में सहायकइस फल में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसमें किसी भी अन्य फल की तुलना में प्रति ग्राम कम कैलोरी और अधिक विटामिन और खनिज मिलते हैं। लगभग 70 ग्राम कीवी में 40 कैलोरी होती है जबकि 2 ग्राम फाइबर होते हैं।  

कब और दस्त से दिलाए राहतबारिश के मौसम में कब्ज और दस्त की समस्या भी आम होती है। आप इस फल को एक प्राकृतिक उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके विटामिन सी और फाइबर गुण दोनों नैचुरल लैक्सटिव के रूप में कार्य करने में मदद करते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब