लाइव न्यूज़ :

सावधान! किडनी खराब कर देती हैं ये 10 गंदी आदतें, लड़कियां ज्यादा करती हैं दूसरा काम

By उस्मान | Updated: November 5, 2019 12:13 IST

आजकल खराब खानपान और कुछ आदतों की वजह से सबसे ज्‍यादा असर किडनियों पर पड़ रहा हैं।

Open in App

किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जिसका कामकाज शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालना है। वैसे एक इंसान एक किडनी पर भी जिंदा रहा सकता है लेकिन व्यक्ति के शरीर की काम करने की क्षमता पहले से आधी रह जाती है। मुख्य रूप से किडनी का काम खून को साफ करना, हार्मोन बनाना, मिनरल्स को अवशोषित करना, एसिड लेवल कंट्रोल करना आदि है। 

आजकल खराब खानपान और कुछ आदतों की वजह से सबसे ज्‍यादा असर किडनियों पर पड़ रहा हैं। हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना के वो कौन से काम हैं, जो धीरे-धीरे आपकी किडनियों को खराब कर रहे हैं।

1) पेनकिलर का ज्यादा इस्तेमालओवर द काउंटर दवाएं जैसे 'नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स', आपके दर्द को तो कम कर सकती हैं, लेकिन ये किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं, खासकर यदि आपको पहले से ही गुर्दे की बीमारी है। इनका उपयोग कम करें।  

2) ज्यादा देर तक पेशाब रोकनाअपने बहुत से लोगों को देखा होगा कि काम में व्यस्त रहने या किसी और वजह से वो लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो तुरंत सावधान हो जायें। एक्सपर्ट मानते हैं कि पेशाब को रोकने से किडनी काफी कमजोर हो जाती है और जिसके कारण वो खराब होने लगती है। ऐसा करने से शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो सकते हैं और इससे यूटीआई जैसी बीमारी का भी खतरा होता है।

3) प्रोसेस्ड फूडप्रोसेस्ड फूड सोडियम और फास्फोरस के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। बहुत से लोग जिन्हें गुर्दे की बीमारी है, उन्हें अपने आहार में फास्फोरस को सीमित करने की आवश्यकता होती है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि फास्फोरस से भरपूर  प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन गुर्दे और हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

4) ज्यादा नमक खानानमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो रक्तचाप बढ़ा सकता है और आपके गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है। नमक के बजाय जड़ी-बूटियों और मसालों के साथ अपने खाने के स्वाद लें। समय के साथ, आपको अपने भोजन में अतिरिक्त नमक (सोडियम) का उपयोग करने से बचना चाहिए।

5) पर्याप्त पानी नहीं पीना अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने से आपके गुर्दे शरीर से सोडियम और विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करते हैं। दर्दनाक किडनी की पथरी से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना भी एक बेहतरीन उपाय है। आपको प्रति दिन 1।5 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए। 

6) पर्याप्त नींद नहीं लेनारात में एक अच्छी नींद लेना आपके समग्र कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे आपकी किडनियां भी स्वस्थ रहती हैं। एक्सपर्ट कम से कम छह घंटे की नींद की सलाह देते हैं। इससे 24 घंटे में किडनी का कार्यभार संतुलित रहता है।

7) बहुत अधिक मांस खानाएनिमल प्रोटीन में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है और एसिडोसिस का कारण बन सकता है। यह एक ऐसी स्थिति जिसमें गुर्दे तेजी से एसिड को खत्म नहीं कर सकते हैं। शरीर के सभी हिस्सों के विकास, रखरखाव और मरम्मत के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है, लेकिन फलों और सब्जियों के साथ आपका आहार अच्छी तरह से संतुलित होना चाहिए।

8) ज्यादा मीठा खाना चीनी से तेजी से वजन बढ़ता है जिससे उच्च रक्तचाप और शुगर का जोखिम बढ़ता है और यह दोनों गुर्दे की बीमारी के प्रमुख कारण हैं। अध्ययन मानते हैं कि चीनी का अधिक इस्तेमाल करने वालों को किडनी से जुड़े रोगों का अधिक खतरा होता है। इनके अलावा बाहत ज्यादा शराब और स्मोकिंग करने से भी किडनियां खराब होने लगती हैं

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार