लाइव न्यूज़ :

किडनियों में जमा गंदगी को साफ करने और बिना दवा पथरी को बाहर निकालने के लिए खायें ये 6 चीजें

By उस्मान | Updated: July 1, 2020 14:53 IST

किडनियों पर ध्यान नहीं देने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में किडनियों को साफ और स्वच्छ रखना जरूरीघर में मौजूद हल्दी का पानी पीने से हो सकते हैं कई फायदेरोजाना एक सेब खाना शुरू कर दें फिर देखें कमाल

किडनियां आपके शरीर से गंदगी हटाने का काम करती हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या धमनियों का सख्त होना है जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आपको किडनी की बीमारी होने का खतरा अधिक है। किडनी की बीमारी जानलेवा होती है। यही वजह है कि किडनियों की देखभाल बहुत जरूरी है। 

किडनियों की देखभाल में सबसे पहला काम उन्हें साफ रखना है। खाने-पीने की चीजों से किडनियों में गंदगी जमा होती रहती है और अगर समय पर इसे साफ नहीं किया गया तो आपको किडनियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

बेशक ऐसा कोई ब्रश नहीं है जिससे उनकी सफाई की जा सके लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके बहुत आसानी से किडनियों को साफ, स्वच्छ और मजबूत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें। 

पत्तेदार साग

पत्तेदार साग आपकी सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद हैं खासकर किडनियों के लिए। पत्तेदार साग फाइबर और फोलेट के साथ विटामिन सी और के से भरे होते हैं। इसके नियमित सेवन से आपको रक्तचाप को कम करने, रक्त शर्करा को संतुलित करने और किडनियों को साफ करने में मदद मिल सकती है। 

हर कोई जानता है कि मूत्र पथ के संक्रमण के लिए क्रैनबेरी का रस फायदेमंद हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके गुर्दे को भी मदद कर सकता है?

क्रैनबेरी का जूस

क्रैनबेरी रस पीने से किडनियों को साफ करने के अलावा पथरी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह कैल्शियम और ऑक्सालेट का भंडार है जो आपकी किडनियों के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह विटामिन सी और आयरन का भी बेहतर स्रोत है। 

हल्दी

आपके शरीर में सूजन कई प्रकार की स्थितियों का कारण बन सकती है, जिनमें से किडनी की बीमारी एक है। अपनी किडनी को साफ करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हल्दी का सेवन जरूरी है। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करता है। यह गुर्दे की बीमारी पथरी से लड़ने के लिए भी फायदेमंद है।

सेब

लोग कहते हैं कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल इसके पीछे कई कारण है। पहला कारण यह है कि सेब फाइबर से भरा हुआ होता है जो विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करता है। यह किडनियों को कामकाज को सरल बनाता है। इसके अलावा सेब शरीर में सूजन को कम कर सकते हैं और आपके पाचन तंत्र के लिए अद्भुत काम कर सकता है। 

लहसुन

लहसुन में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एसिलिं और सिलेनियम नामक तत्व लीवर और किडनी के अंदर जमी गंदगी को बाहर कर देते है। इसके अलावा इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है। 

जैतून का तेल

जैतून का तेल आपके शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही यह किडनियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है, गुर्दे की पथरी से जुड़े दर्द को दूर कर सकता है और सूजन को भी कम कर सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब