लाइव न्यूज़ :

सावधान! डॉक्टर को सच-सच बताएं ये 14 बातें, वरना वो भी कह देगा 'अब बहुत देर हो गई'

By उस्मान | Updated: September 11, 2019 13:51 IST

कोई भी डॉक्टर तभी सही तरह इलाज कर पाता है, जब मरीज अपना पूरा सहयोग दे। कई बार मरीज डॉक्टर को पूरी बात नहीं बताते हैं जिससे उनके इलाज में मुश्किल होती है या फिर वो देरी से सही हो पाते हैं।

Open in App

डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप भी कहा गया है। जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो समाज में एक मिसाल बन जाती है। हालांकि कोई भी डॉक्टर तभी सही तरह इलाज कर पाता है, जब मरीज अपना पूरा सहयोग दे। कई बार मरीज डॉक्टर को पूरी बात नहीं बताते हैं जिससे उनके इलाज में मुश्किल होती है या फिर वो देरी से सही हो पाते हैं। आपको अपने डॉक्टर से इन बातों को नहीं छुपाना चाहिए। 

1) सर्जिकल हिस्ट्री अगर आप कभी किसी नए डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते हैं, तो आपको अपनी सर्जिकल हिस्ट्री के बारे में जरूर बताना चाहिए। अगर आपने कभी कोई छोटी या बड़ी सर्जरी कराई है, तो उस बारे में खुलकर बात करें। इससे डॉक्टर को टिश्यू के निशान, रिएक्शन आदि को समझने में मदद मिलती है।

2) उम्रपुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्गों में अधिकतर बीमारियों के लक्षण और संकेत अलग-अलग होते हैं। डॉक्टर को उम्र से लक्षणों को पहचानने में मदद मिलती है। आजकल सैकड़ों ऐसी बीमारियां हैं जिनका उम्र से कोई वास्ता नहीं है और किसी को भी हो सकती हैं। 

3) डाइट प्लानहर इंसान की बेहतर और खराब सेहत में खाने-पीने का अहम रोल होता है। अन्हेल्दी चीजें खाने से आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि कई बार हेल्दी चीजें भी शरीर को नुकसान देती हैं, इसलिए डॉक्टर को अपने खानपान के बारे में जरूर बताएं।

4) कोई दवा तो नहीं ले रहेअगर आप किसी नई समस्या के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए हैं, तो आप जो दवाएं ले रहे हैं उनके बारे में जरूर बताएं। कई बार दवाएं तगड़ा रिएक्शन करती हैं जिससे आपको कई अन्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। 

5) सेक्सुअल हिस्ट्रीअपने डॉक्टर को यह जरूर बताएं कि आपने कितने लोगों से यौन संबंध बनाएं हैं। संभव है आपने सेफ्टी का इस्तेमाल न किया हो क्योंकि इससे एसटीडी का खतरा होता है। इससे आपको फायदा होगा क्योंकि इस बारे में डॉक्टर आपको बेहतर सलाह दे सकते हैं।

6) सप्लीमेंट आजकल के युवा बड़ी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन जैसे विभिन्न तरह के सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन डॉक्टर को यह बात नहीं बताते हैं। इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि इस तरह के सप्लीमेंट दवाओं का असर कम करते हैं जिससे आप लंबे समय तक बीमार रह सकते हैं। 

7) स्मोकिंग की आदतमरीज अपनी इस गंदी आदत के बारे में डॉक्टर को नहीं बताते हैं। ऐसे मामले में कोई सर्जन या स्किन स्पेशलिस्ट आपको स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दे सकता है। इसका कारण यह है कि निकोटिन इलाज को प्रभावित करता है जिससे सही होने में समय लगता है।

डॉक्टर को इन चीजों के बारे में भी बताएंअगर आप किसी तरह की कोई ड्रग ले रहे हैं, हाल ही में या कभी आपने गर्भपात करवाया है या हो गया हो, मानसिक तौर पर आप कैसा महसूस करते हैं, आप आखिरी बार किसी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए थे, क्या आपको डॉक्टर के पास जाने से डर लगता है, आप दिन में कितने समय तक सूरज की रौशनी लेते हैं, आप कितनी मात्रा में शराब पीते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत