लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: कोरोना काल में शरीर में बिल्कुल न होने दें आयरन की कमी, खायें ये 5 चीजें, तेजी से बनेगा खून, थकान-कमजोरी होगी दूर

By उस्मान | Updated: July 28, 2020 11:39 IST

iron rich food: खून की कमी होने से शरीर में हमेशा थकान रहती है इसलिए आपको इन चीजों को खाना शुरू कर देना चाहिए

Open in App

शरीर के बेहतर कामकाज और खून बनाने में आयरन बहुत जरूरी है। यह एक आवश्यक खनिज है जो शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन को ले जाने का काम करता है। आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या होती है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है। लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के ऊतकों में ऑक्सीजन ले जाती हैं।  

आयरन की कमी के संकेत और लक्षण

शरीर में आयरन की कमी के कई संकेत और लक्षण हैं जिनमें मुख्यतः बहुत जल्दी थकान महसूस होना, किसी काम में फोकस नहीं कर पाना, चेहरे का फीका और पीला व आंखों के नीचे का हिस्सा लाल होना, पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग ना होना व दर्द ज्यादा होना, सांस फूलना, बाल झड़ना, नाखूनों का सफेद होना, ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं रहना, हमेशा घबराहट होना, दिल की धड़कन तेज होना, पैरों में कमजोरी महसूस होना, हमेशा सिर दर्द महसूस होना आदि शामिल हैं।

आयरन की कमी पूरी करने के लिए खाद्य पदार्थ

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों में अनाज, सूखे फल, सेम, मसूर, पत्तेदार साग, डार्क चॉकलेट, क्विनोआ, मशरूम और स्क्वैश बीज आदि शामिल हैं। इन चीजों में 18 मिलीग्राम तक आयरन पाया जाता है। 

1) शहतूतशहतूत में विटामिन ए, फास्फोरस, आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है। खाने में इसका स्वाद थोड़ा खट्टा और मिट्ठा होता है। बात अगर इसमें आयरन की मात्रा की करें तो एक कप शहतूत में लगभग 2.6 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।

2) आलूआलू तो सभी को खाने में पसंद होता है। इसके साथ ही यह आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

3) ब्रोकोलीमहिलाओं को अपनी डाइट में ब्रोकोली का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही आयरन की अच्छा स्त्रोत होने से हरी-पत्तेदार सब्जियों जैसे कि पालक,साग। ब्रोकोली, मेथी आदि का सेवन करना चाहिए।

4) मशरूमखाने में स्वाद होने के साथ यह आयरन का एक मुख्य स्त्रोत है। इसके सेवन से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। खासतौर पर इसके सेवन से दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। मशरूम में आयरन की मात्रा 0.5 पाई जाती है।

5) जैतूनजैतून में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसके सेवन से आयरन की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल रखने में भी सहायक है। 

इन चीजों को भी करें डाइट में शामिलखून की कमी से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में अनार, सेब, संतरा पालक,टमाटर या चुकंदर का जूस, गुड़ व मूंगफली, आंवला का रस, गिलोय, ब्रोकोली, अंजीर सूखे मेवे, गाजर, डार्क चॉकलेट, राजमा और चने जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए।

एक्सरसाइज भी है जरूरीएक्सपर्ट मानते हैं कि खून की कमी से बचने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। एक्सरसाइज से न सिर्फ लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ाने में मदद मिलती है बल्कि शरीर और दिमाग को ऑक्सीजन भी मिलती है। इसके लिए आप दौड़ना, जॉगिंग, साइकिल चलाना, स्विमिंग या एरोबिक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं।

खून की कमी के कारण

एक्सपर्ट मानते हैं कि खून की कमी का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान है। हालांकि महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और प्रेग्नेंसी में ब्लड लॉस होना भी इसके कारण हो सकते हैं। इसके अलावा आयरन की कमी, पेट में इंफेक्शन, कैल्शियम का अधिक सेवन, पोषक तत्वों की कमी, किसी वजह से खून बहना, फॉलिक एसिड की कमी, कैंसर और बार-बार गर्भ धारण करना भी एनीमिया का कारण बनता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब