लाइव न्यूज़ :

ये 13 लक्षण दिखते ही समझ लेना शरीर में होने लगी खून की कमी, तुरंत खाना शुरू कर दें ये 15 चीजें

By उस्मान | Updated: November 27, 2019 11:02 IST

भारत 15-19 साल की 56 फीसदी लड़कियां और 30 फीसदी लड़के एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित

Open in App

यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 15-19 साल की 56 फीसदी लड़कियां और 30 फीसदी लड़के एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित हैं। शरीर में खून की कमी जरूरी पोषक तत्व आयरन की वजह से होती है। यही वजह है कि डॉक्टर खून की कमी से बचने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह देते हैं।

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी व्यक्ति के शरीर में रेड ब्लड सेल्स काउंट कम हो जाता है या हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन ले जाने के लिए उनके रक्त की क्षमता प्रभावित होती है। महिलाओं के लिए सामान्य हीमोग्लोबिन 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर (जी / डीएलएल) और पुरुषों में 13 ग्राम / डीएल है।

खून की कमी के संकेत और लक्षण

शरीर में खून की कमी के कई संकेत और लक्षण हैं जिनमें मुख्यतः बहुत जल्दी थकान महसूस होना, किसी काम में फोकस नहीं कर पाना, चेहरे का फीका और पीला व आंखों के नीचे का हिस्सा लाल होना, पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग ना होना व दर्द ज्यादा होना, सांस फूलना, बाल झड़ना, नाखूनों का सफेद होना, ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं रहना, हमेशा घबराहट होना, दिल की धड़कन तेज होना, पैरों में कमजोरी महसूस होना, हमेशा सिर दर्द महसूस होना आदि शामिल हैं।

खून की कमी के कारण

एक्सपर्ट मानते हैं कि खून की कमी का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान है। हालांकि महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और प्रेग्नेंसी में ब्लड लॉस होना भी इसके कारण हो सकते हैं। इसके अलावा आयरन की कमी, पेट में इंफेक्शन, कैल्शियम का अधिक सेवन, पोषक तत्वों की कमी, किसी वजह से खून बहना, फॉलिक एसिड की कमी, कैंसर और बार-बार गर्भ धारण करना भी एनीमिया का कारण बनता है।

जवान लड़कियों में खून की कमी के कारण

जवान लड़कों की तुलना में लड़कियों को एनीमिया का अधिक जोखिम होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण यह है कि लड़कियां पीरियड्स के दौरान अधिक मात्रा में हर महीने रक्त खो देती हैं और कई लड़कियां लड़कों की तुलना में कम लाल मांस खाती हैं। इसके अलावा लड़कियों की खराब डाइट का असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। आजकल लड़कियां आयरन वाले खाद्य पदार्थों जैसे मीट, अंडे, सेरेल्स आदि का कम सेवन कर रही हैं। 

खून की कमी से बचने के लिए ऐसा हो आपका डाइट प्लान

खून की कमी से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में अनार, सेब, संतरा पालक,टमाटर या चुकंदर का जूस, गुड़ व मूंगफली, आंवला का रस, गिलोय, ब्रोकोली, अंजीर सूखे मेवे, गाजर, डार्क चॉकलेट, राजमा और चने जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। 

एक्सरसाइज भी है जरूरी

एक्सपर्ट मानते हैं कि खून की कमी से बचने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। एक्सरसाइज से न सिर्फ लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ाने में मदद मिलती है बल्कि शरीर और दिमाग को ऑक्सीजन भी मिलती है। इसके लिए आप दौड़ना, जॉगिंग, साइकिल चलाना, स्विमिंग या एरोबिक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान 

अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षणों में से कुछ भी महसूस होते हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें और उसकी सलाह पर अपनी डाइट में बदलाव करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब