लाइव न्यूज़ :

पेट के कीड़े का घरेलू उपचार : सिर्फ 2 दिन में पेट के कीड़े खत्म करके आंतों को साफ और मजबूत बना सकता है ये सरल नुस्खा

By उस्मान | Updated: September 22, 2020 10:23 IST

बच्चों के पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय : पेट के कीड़े खत्म करने के लिए अब आपको दवाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर गलत खानपान के कारण पेट में कीड़े पड़ जाते हैआंतों में कीड़ों के कारण इन्फेक्शन पैदा हो जाता हैमानव पेट के कीड़े या आंतों के कीड़े एक प्रकार के परजीवी होते हैं

अक्सर गलत खानपान के कारण पेट में कीड़े पड़ जाते है। ये बीमारी किसी को भी हो सकती है। संक्रमित भोजन व पेय पदार्थों के सेवन, घरों के आसपास गंदगी, कच्चा भोजन, या दूषित खाना आदि का लम्बे समय तक सेवन करने से पेट में कीड़े होने के चांस ज्यादा रहते हैं।

यह पेट संबंधी समस्याओं को पैदा कर आपके शरीर की संपूर्ण प्रक्रिया पर असर डालता है। कभी-कभी आंतों में कीड़ों के कारण इन्फेक्शन पैदा हो जाता है जो काफी खतरनाक होता है। आंतों में कीड़े पड़ जायें तो यह बहुत ही दुखदायी होता है। यह समस्‍या सबसे अधिक बच्‍चों में होती है लेकिन बड़ों की आंतों में भी कीड़े हो सकते हैं।

मानव पेट के कीड़े या आंतों के कीड़े एक प्रकार के परजीवी होते हैं। ये परजीवी मानव की आंतों में रहते हैं, आंतो की सामग्री खाते हैं और आंतो की परतों से खून चूसते हैं। ये आतों के परजीवी मानव की आंतों से पोषण प्राप्त करते हैं। इसकी वजह से प्रतिवर्ष न जाने कितने लोग मौत का शिकार भी हो जाते हैं और उनकी मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाता।

पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर काफी प्रभाव पड़ता है। आमतौर पर पेट के कीड़ों के लक्षण हर किसी को एक से नहीं होते हैं। ये लक्षण कीड़ों के प्रकार व उनकी संख्या पर भी निर्भर करते हैं। तो आज हम इनके लिए जो उपचार बता रहे हैं उसे आप जल्दी लेना शुरू कर दें।

आंत या पेट में कीड़े होने के लक्षण

हेल्थलाइन के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि पेट के ये कीड़े करीब 20 प्रकार के होते हैं जो आंतों में घाव तक पैदा कर सकते हैं। आंतों में कीड़े होने के कुछ आम लक्षण हैं जिनमें मुख्यतः पेट दुखना, मिचली आना, भूख न लगना, पेट फूल जाना, थकना और अकसर खाना हज़म न होना, दस्त, या कब्ज होना शामिल हैं। इसके अलावा आपको वजन कम होना, ठीक से नींद न आना, खुजली होना, सांस लेने में परेशानी होना और बुखार होना जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। 

आंत या पेट में कीड़े होने के कारण

आंतों के कीड़े का कारण अधपका मांस खाना है। इनके अलावा आंत में कीड़े दूषित पानी का सेवन, दूषित मिट्टी का सेवन, दूषित मल के साथ संपर्क, साफ-सफाई का ध्यान न रखना, राउंडवॉर्म आमतौर पर दूषित मिट्टी और मल के संपर्क के माध्यम से प्रेषित होते हैं।

एक बार जब आप दूषित पदार्थ का सेवन कर लेते हैं, परजीवी आपकी आंत में चला जाता है। फिर वे आंत में प्रजनन करते हैं और बढ़ते हैं। एक बार जब वे प्रजनन करते हैं और मात्रा और आकार में बड़े हो जाते हैं, तो आपको ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हो सकते हैं।

पेट के कीड़े खत्म करने का उपाय

पेड़ के कीड़ों का खात्मा करने के लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवा और चूर्ण मिलते हैं। लेकिन कई बार उनसे फायदा होता भी है और नहीं भी होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे दवा खाने से साफ मना कर देते हैं। पेड़ में कीड़े होने की सबसे अच्छी दवा घरेलू चटनी है। इसे बनाने के लिए आपको पुदीना, नींबू और कुछ काली मिर्च चाहिए।

बनाने की विधिअगर आप सिर्फ एक व्यक्ति के लिए ये चटनी बना रहे हैं तो आपको कुछ पुदीने के पत्तों में एक से डेढ़ चम्मच नींबू और 4 से 5 काली मिर्च डालकर बारीक मिश्रण बनाना है। आप चाहे तो ये चटनी मिक्सी में भी बना सकते हैं। अब आप इसमें बच्चे के टेस्ट के अनुसार हल्का नमक या चीनी डाल सकते हैं। लगभग 5-6 दिन तक रोज सुबह-शाम एक एक चम्मच ये चटनी खाने से पेट के कीड़ों का खात्मा होता है।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब