लाइव न्यूज़ :

अवसाद से जूझने में मदद कर सकते हैं इंटरनेट थैरेपी मंच : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 13, 2018 12:58 IST

अध्ययन में ऐसे ऐप्लीकेशन पर ध्यान दिया गया, जिन्होंने मानसिक व्यवहार थैरेपी के साथ उपचार उपलब्ध कराया। सोच के तौर-तरीकों में बदलाव और अवसाद कम करने के लक्षण एवं अन्य मानसिक विकृतियों पर केंद्रित यह एक किस्म की मनोवैज्ञानिक थैरेपी है।

Open in App

वैज्ञानिकों ने पाया है कि आत्मनिर्देशित, इंटरनेट आधारित कई थैरेपी मंच अवसाद को प्रभावी तरीके से कम करते हैं।अमेरिका में इंडियाना विश्वविद्यालय (आईयू) के शोधकर्ताओं ने 4,781 प्रतिभागियों वाले, पहले के 21 अध्ययनों की समीक्षा की।

बीते कई वर्ष में इंटरनेट आधारित कई ऐप और वेबसाइटों ने अवसाद के उपचार का दावा किया। यह अध्ययन ‘मेडिकल इंटरनेट रिसर्च’ में प्रकाशित हुआ है।

इसमें ऐसे ऐप्लीकेशन पर ध्यान दिया गया, जिन्होंने मानसिक व्यवहार थैरेपी के साथ उपचार उपलब्ध कराया। सोच के तौर-तरीकों में बदलाव और अवसाद कम करने के लक्षण एवं अन्य मानसिक विकृतियों पर केंद्रित यह एक किस्म की मनोवैज्ञानिक थैरेपी है।

यह भी पढ़ें: हर महिला की डायट में होनी चाहिए खाने की ये 10 चीजें, प्रेगनेंसी कंसीव करने में होती है आसानीआईयू में प्रोफेसर लॉरेंजो लॉरेंजो लॉसेस ने कहा, ‘‘इस अध्ययन से पहले मेरा मानना था कि पिछले अध्ययनों में संभवत: हल्के अवसाद, अन्य तरह की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों और जिन लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बेहद कम थी, उन पर फोकस किया गया था।’’ लॉरेंजो लॉसेस ने कहा, ‘‘मेरे लिये हैरानी की बात यह थी कि मामला यह नहीं था, जबकि विज्ञान यह सुझाव देता है कि इस तरह के ऐप और मंच बड़ी तादाद में लोगों की मदद कर सकते हैं।’’

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब