योग दिवस पर पीएम मोदी ने किया सूर्य नमस्कार, जानें इस योगासन के 8 अद्भुत लाभ

By गुलनीत कौर | Published: June 21, 2019 10:33 AM2019-06-21T10:33:11+5:302019-06-21T10:33:11+5:30

सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक वजन कम करने में भी मदद मिलती है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने वाले लोगों के शरीर में चर्बी कम बनती है

International Yoga Day: Prime Minister Narendra Modi performs Surya Namaskar on Yoga Day 2019, Know its 8 amazing benefits | योग दिवस पर पीएम मोदी ने किया सूर्य नमस्कार, जानें इस योगासन के 8 अद्भुत लाभ

योग दिवस पर पीएम मोदी ने किया सूर्य नमस्कार, जानें इस योगासन के 8 अद्भुत लाभ

Highlightsसूर्य नमस्कार दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद हैसूर्य नमस्कार मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता हैश्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में करीब 35 हजार लोगों के साथ योग किया। यह कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी देशवासियों को 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। 

योग से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार यह योग विकास, शांति और समृद्धि के लिए है। इस मौके पर पीएम मोदी ने योग के फायदे भी गिनाये। योग दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह रोहतक में हैं जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में मौजूद हैं।


पीएम मोदी ने किया सूर्य नमस्कार:

रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत पीएम मोदी ने 'सूर्य नमस्कार' से की। कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार करने से पहले इसका महत्व, लाभ और करने का तरीका समझाया गया। इसके बाद सभी ने 12 योगासनों के मिलाप से बना सूर्य नमस्कार किया। इसी के बाद अगले योगासनों की ओर रुख किया गया। 

आइए जानें, सूर्य नमस्कार के लाभ:

1) सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगासन है जिसे करने से हमारे सहारे से भारी मात्रा में पसीना छूटता है और पसीना आना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

2) सूर्य नमस्कार दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद है। सूर्य नमस्कार के 12 योगासन दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करते हैं और भविष्य में भी आने से रोकते हैं

3) सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक वजन कम करने में भी मदद मिलती है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने वाले लोगों के शरीर में चर्बी कम बनती है

4) सूर्य नमस्कार बॉडी की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। शरीरे में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है

5) यदि सूर्य नमस्कार के सभी 12 योगासन सही तरीके से किए जाएं तो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। कब्ज जैसी परेशानी कभी नहीं होती

6) सूर्य नमस्कार के अंतिम चरण में ताड़ासन किया जाता है जो कि हाथ, पांव, टांगों, सभी की मांसपेशियों को खींचकर उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करता है

यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2019: मोटापा कम करने के साथ शीघ्रपतन से छुटकारा दिलाते हैं ये 5 योगासन

7) श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए। भले ही इसे करने में दिक्कत महसूस हो लेकिन रूटीन में लाने स एफय्दा होता है

8) योग विशेषज्ञों के अनुसार सूर्य नमस्कार व्यक्ति को आध्यात्म से जोड़ता है। इसके अलावा यह उसके मस्तिष्क का निर्माण कर उसे कलात्मक और समझदार बनाता है

Web Title: International Yoga Day: Prime Minister Narendra Modi performs Surya Namaskar on Yoga Day 2019, Know its 8 amazing benefits

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे