लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2019: थायराइड, झुर्रियां, दाग-धब्बे, डबल चिन, मुंहासों को जड़ से मिटा देंगे ये 2 फेशियल योग

By उस्मान | Updated: June 20, 2019 11:09 IST

International Yoga Day 2019: थायराइड, डार्क सर्कल, झुर्रियां, दाग-धब्बे, डबल चिन और मुंहासे जैसी समस्याओं से राहत पाने और चेहरे पर चमक लाने के लिए रोजाना सिर्फ 2 मिनट इन एक्सरसाइज को करें.

Open in App

International Yoga Day 2019: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पिछले पांच सालों से 21 जून को मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोग में योगासन से होने वाले स्वास्थ्य और मानसिक फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना है। 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विचार का प्रस्ताव दिया था। इस अवसर पर योग एक्सपर्ट मानसी गुलाटी कुछ फेशियल योगासन बता रही हैं जिनके जरिए आप थायराइड, डार्क सर्कल, झुर्रियां, दाग-धब्बे, डबल चिन और मुंहासे जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

थायराइड के लिए फेशियल योगभारत में थायराइड एक ऐसी बिमारी है जिससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। भारत में हर 10 लोगों में से एक हाइपोथायरॉयडिज्म से पीड़ित है। एक स्टडी के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थाइरोइड विकार दस गुना ज्यादा होता है। देश में महिलाओं को थायराइड की समस्या सबसे अधिक होती है।  44।3 फीसदी गर्भवती महिलाओं को पहले तिमाही में हाइपोथायरॉयड पाया जाता है।

कोई भी योग करने से पहले आपको एक मिनट के लिए मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आंखों को बंद करें और मन को शांत करके ध्यान मुद्रा में रहें। इस बीच गहरी सांस लेकर धीरे-धीरे छोड़ें। अब सबसे पहले पोउट बनाएं। एक मिनट के लिए बनाएं रखें। इसके बाद रिलैक्स हो जाएं। इससे चेहरे और गले की मसल्स में खिंचाव होने से इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इसके बाद अपनी एक उंगली को गले पर जहां थाइरोइड ग्लैंड पर रखें और पोउट बनाएं। धीरे-धीरे चेहरे को ऊपर ला जाएं। इसके बाद उंगली से ग्लैंड को दबाएं। इस मुद्रा में 1 मिनट तक रहें। इस तरह इसे तीन बार दोहरायें।   

डार्क सर्कल, झुर्रियां, दाग-धब्बे, डबल चिन, मुंहासे के लिए फेशियल योगडार्क सर्कल, झुर्रियां, दाग-धब्बे, डबल चिन, मुंहासे जैसी समस्याओं से हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित रहता है। खासकर लड़कियां इन समस्याओं से लड़कियां सबसे ज्यादा प्रभावित रहती हैं। बेशक इनके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं लेकिन इनका खर्चा बहुत ज्यादा होता है और इनके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आप इन समस्याओं से फेशियल योगासन के जरिये हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-

 

सबसे पहले एक मिनट के लिए मेडिटेशन करेंइसके लिए आंखों को बंद करें और मन को शांत करके ध्यान मुद्रा में रहें। इस बीच गहरी सांस लेकर धीरे-धीरे छोड़ें। अब मुंह में हवा भरकर बैलून बना लें और अपनी दो उंगलियों को मुंह पर रखें।इस मुद्रा में कम से कम 1 मिनट रहें।इया आसन को कम से कम बार तीन बार दोहराएं और हर बार टाइम बढ़ाते रहें। इससे चेहरे की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे सभी तरह के दाग धब्बे दूर होने लगते हैं।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसयोगहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब