लाइव न्यूज़ :

Women's Day 2021: ब्रेस्ट कैंसर की फ्री जांच, ताजमहल में फ्री एंट्री, जानें महिला दिवस पर महिलाओं के लिए छूट, ऑफर

By उस्मान | Updated: March 8, 2021 11:26 IST

International Women's Day 2021: महिला दिवस पर ताज महल का फ्री दीदार कर सकेंगी महिलाएं

Open in App
ठळक मुद्देआज ताज महल में फ्री एंट्रीकई जगह बसों में फ्री बस सेवा भी उपलब्धब्रेस्ट कैंसर की फ्री जांच करा सकेंगी महिलाएं

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता ह। यह दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालना है। इस साल यानी महिला दिवस 2021 की थीम है ‘Choose To Challenge’ है। इस खास अवसर पर महिलाओ के लिए कई तरह के आयोजन किये जाते हैं और कई तरह की छूट और ऑफर भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं इस बार क्या खास है।

नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर  जयपुर में एक अस्पताल रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ की महिला कर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार की महिला सदस्यों के लिए ब्रेस्ट और सर्विकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन करेगा।  

मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त ई-रिक्शा सेवातरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कंपनी गाजियाबाद में दो मेट्रो स्टेशन पर महिला यात्रियों को मुफ्त ई-रिक्शा सेवाएं प्रदान करेगी। ई-रिक्शा निर्माण कंपनी ओम बालाजी ऑटोमोबाइल इंडिया ने कहा कि मोहन नगर और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशनों पर 20 ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे। 

'मेरी बस' में महिलाओं को मुफ्त सफर ओडिशा के राजधानी शहरी क्षेत्र परिवहन (सीआरयूटी) ने महिला दिवस के मौके पर 'मो बस' (मेरी बस) में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीआरयूटी की महाप्रबंधक दिप्ति महापात्रा ने कहा कि एजेंसी में 30 प्रतिशत महिला गाइड हैं, जो राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन 'मो बस' को प्रोत्साहित कर रही हैं।  

महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषिततेलंगाना सरकार ने राज्य की सभी महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना सरकार ने आठ मार्च को राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है।

किसानों के आंदोलन में मंच प्रबंधन महिलाएं संभालेंगीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को दिल्ली की सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में मंच प्रबंधन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर आंदोलन में महिला किसान, विद्यार्थी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महिला दिवस पर महिला किसान मंच प्रबंधन, भोजन और सुरक्षा के प्रबंधन से लेकर अपने संघर्ष की कहानियों को साझा करेंगी।

नि:शुल्क ताजमहल का दीदारअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिलाएं ताजमहल का दीदार नि:शुल्क कर सकेंगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने यह घोषणा की। महिला दिवस के अवसर पर भारत ही नहीं, बल्कि विदेश से आने वाली महिलाओं के लिए भी ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। उन्हें प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं खरीदनी होगी।  

सभी स्मारकों में महिला निशुल्क प्रवेशभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों में विदेशी और भारतीय सभी महिला आगंतुकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 

एएसआई के तहत केन्द्र द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक आते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केन्द्र द्वारा संरक्षित किसी भी स्मारक में महिला आगंतुकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं वसूला जाएगा

एअर इंडिया सभी महिला चालक सदस्यों वाली 52 उड़ानें संचालित करेगीएअर इंडिया रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी-महिला चालक सदस्यों वाली 52 उड़ानों का संचालन करेगी। राष्ट्रीय विमानन कंपनी की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को सहित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर सभी-महिला चालक सदस्यों वाली उड़ानों का संचालन करेगी। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसवीमेन हेल्थ टिप्सताज महलमेट्रोइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम