International Condom Day: कंडोम पहनने का ये तरीका अच्छी तरह जान लें जवान लड़के-लड़कियां, सेक्स रोगों से बच जाएंगे

By उस्मान | Published: February 13, 2019 07:59 AM2019-02-13T07:59:20+5:302019-02-13T10:40:29+5:30

14 फरवरी को Valentine's Day है और इस दिन कोई भी कदम उठाने से पहले आपको यौन संचारित रोगों (Sexually Transmitted Infection (STI) or Disease (STD) पर विचार कर लेना चाहिए। 

International Condom Day 2019: Condom mistakes couples might be making | International Condom Day: कंडोम पहनने का ये तरीका अच्छी तरह जान लें जवान लड़के-लड़कियां, सेक्स रोगों से बच जाएंगे

International Condom Day: कंडोम पहनने का ये तरीका अच्छी तरह जान लें जवान लड़के-लड़कियां, सेक्स रोगों से बच जाएंगे

आज दुनियाभर में किस डे (Kiss Day) के साथ इंटरनेशनल कंडोम डे (International Condom Day) भी मनाया जा रहा है। अगले दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) भी है। जाहिर है कपल्स ने इस दिन को खास बनाने और पूरा दिन साथ बिताने की पूरी प्लानिंग कर ली होगी। लेकिन आपको बता दें कि कोई भी कदम उठाने से पहले आपको यौन संचारित रोगों (Sexually Transmitted Infection (STI) or Disease (STD) पर विचार कर लेना चाहिए। 

दुनियाभर में  13 फरवरी को इंटरनेशल कंडोम डे मानाया जाता है। अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। गर्भनिरोधक के रूप में यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है। इसका सही तरह इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को 98 फीसदी तक रोका जा सकता है।

कंडोम के बारे में सही ज्ञान नहीं होने से जवान लड़के-लड़कियां हमेशा कई बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें अनचाही प्रेगनेंसी या यौन संचारित रोगों के रूप में भुगतना पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि कंडोम के इस्तेमाल को लेकर लोग क्या-क्या गलतियां करते हैं।  

1) पैकेट को गलत तरीके से फाड़ना 

कुछ लोग कंडोम के पैकेट को दांतों से फाड़ देते हैं। इससे कंडोम कट सकता है। जाहिर है अगर कंडोम में छोटा सा भी छेद हो गया, तो आपको बाद में मुसीबत हो सकती है। 

2) जल्दबाजी में गलत तरीके से पहनना 

कई बार लोग जल्दबाजी में कंडोम को गलत तरीके से पहन लेते हैं और बाद में जब उन्हें एह्साह होता है कि उन्होंने गलत पहना है तो उसे उतारकर दोबारा सही तरह पहनते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि कई बार स्पर्म निकलने से पहले वाला जो तरल पदार्थ निकलता है उससे भी प्रेगनेंसी का खतरा होता है।

3) गलत लुब्रीकेंट्स यूज करना

कुछ लोग ऑयल बेस्ड लुब्रीकेंट्स जैसे पेट्रोलियम जेली, हैंड लोशन और कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो पूरी तरह से गलत तरीका है। इससे कंडोम डैमेज हो सकता है। इसके बजाय आपको ग्लिसरीन या लुब्रीकेटिंग जेली जैसे वाटर बेस्ड चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।  

4) कंडोम की हवा कम नहीं करना 

कंडोम लगाने से पहले आपको इसे थोड़ा दबा लेना चाहिए। इससे इसमें जो थोड़ी हवा होती है वो निकल जाती है। ऐसा नहीं करने से कंडोम के अंदर फटने का खतरा होता है।  

5) कंडोम को अगले हिस्से तक पहनना 

यह गलती अधिकतर लोग करते हैं। आपको बता दें कि कंडोम को कभी भी पूरा नहीं पहनना चाहिए। आपको हमेशा अगले हिस्से को खाली छोड़ना चाहिए। ऐसा नहीं करने से कंडोम के फटने का डर होता है।  

6) देर से उतारना 

कुछ लोग यौन संबंध बनाने के काफी देर तक कंडोम पहनें रखते हैं। आपको इस बड़ी गलती से बचना चाहिए और यौन संबंध के तुरंत बाद कंडोम उतारकर फेंक देना चाहिए। 

English summary :
International Condom Day 2019: International condom day is considered worldwide on February 13th. Use of condoms is very important to prevent unwanted pregnancy and sexually transmitted diseases. This is the cheapest and easiest way to contraception.


Web Title: International Condom Day 2019: Condom mistakes couples might be making

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे