लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में इम्यून पावर मजबूत करने, संक्रमण से लड़ने, खून की कमी पूरी करने के लिए गर्म दूध के साथ खाएं गुड़

By उस्मान | Updated: November 23, 2020 11:37 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : कोरोना काल में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सोने से पहले जरूर करें दूश और गुड़ का सेवन

Open in App
ठळक मुद्देगुड़ शरीर की भीतरी सफाई करने में मदद कर सकता हैगुड़ कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम का खजाना गुड़ वजन कम करने में सहायक

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया हो और इस मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। यही वजह है कि इस मौसम में अधिकतर लोग सर्दी, खांसी, संक्रमण और फ्लू से पीड़ित रहते हैं। फिलहाल कोरोना संकट भी अपने चरम पर है। ऐसे में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से आपको वायरस से निपटने में मुश्किल हो सकती है। 

ठंड के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए आपको गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। वैसे तो इस मौसम में कई चीजें मिलती हैं लेकिन आप गुड़ और दूध को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दूश और गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

गुड़ शरीर की भीतरी सफाई करने में मदद कर सकता है। स्‍वाद में मीठा और तासीर में गर्म गुड़ बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही दूध भी कैल्शियम का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है।

वजन कम करने में सहायकयह बहुत कम लोगों को पता है यह कॉम्बिनेशन किसी औषधि से कम नही है और इस गर्म दूध के साथ अगर गुड़ खाया जाए, तो इससे वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ आपको त्वचा में निखार भी मिलता है। 

थकान होती है दूरअगर आप अधिक थकान होती है तो थोड़ी देर में गर्म दूध और गुड का सेवन करें। इससे आपको तुंरत आराम मिलेगा इससे आपको कभी थकान नहीं होगी गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से आपकी त्वचा मुलायम होने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्या न होगी। साथ ही इसका सेवन आपके बालो के लिए भी फायदेमंद है।

पीरियड्स के दर्द से मिलती है राहतमहिलाओं को पीरियड्स के दौरान गर्म दूध के साथ गुड़ खाने से दर्द से निजात मिल सकती है। आपको पीरियड शुरू होने के एक हफ्ते पहले गुड़ का सेवन शुरू आर देना चाहिए। 

जोड़ों के दर्द में आरामगुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा टुकड़ा अदरक के साथ मिला कर खाया जाए, तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द होने की शिकायत भी दूर हो सकती है।

खून की कमी होती है दूरशररी में अगर खून की कमी है तो ऐसी डाइट का सेवन करना चाहिए जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम कर सके। गुड़ में हिमोग्लोबिन बढ़ाने के गुण पाये जाते हैं। रोजाना दूध में गुड़ मिलाकर पीने से एनिमिया का खतरा नहीं होता है। एनिमिया की बीमारी में भी दूध में गुड़ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूत शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसे फूड की जरूरत होती है, जो शरीर के अन्य सभी अंगों को ऊर्जा पहुंचा सके। अगर आप डेली डाइट में दूध में गुड़ डालकर पीने को शामिल करते हैं, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्तपाचन की किसी भी समस्या से बचने के लिए दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। क्योंकि दूध डेयर उत्पाद होने के नाते पेट में हेल्दी बैक्टिरिया बनने में मदद करता है, तो गुड़ पाचन के लिए जरूरी एंजाइम को बनने में मदद करता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसर्दियों का खानाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”