लाइव न्यूज़ :

हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं : कमजोर हड्डियों को स्ट्रोंग बनाने के लिए खाएं गर्मियों में मिलने वाले ये 8 फल

By उस्मान | Updated: March 24, 2021 11:53 IST

हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस में आराम दे सकते हैं कैल्शियम से भरपूर फल

Open in App
ठळक मुद्देकैल्शियम वाले फल खाने से मिल सकता है आरामविटामिन सी का भी भंडार हैं यह फलकमजोर हड्डियों के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

जोड़ों और हड्डी में दर्द होना आम समस्या है। इससे आपके रोजाना के कामकाज पर असर पड़ सकता है। हड्डियों से जुड़ी ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी ही बीमारी है, जो हड्डियों को बहुत कमजोर या भंगुर बना देती है। 

शरीर लगातार पुराने हड्डी के ऊतकों को नए के साथ बदल देता है, ऑस्टियोपोरोसिस में, हड्डी के नए निर्माण में देरी होती है। यह स्थिति ज्यादातर रजोनिवृत्ति के बाद बूढ़े लोगों या महिलाओं को प्रभावित करती है। 

आजकल यह समस्या आम हो गई है। चिंता की बात यह है कि ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों को मामूली चोट सहना भी मुश्किल हो जाता है और ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।

हड्डियों के कमजोर होने का लक्षण

पकड़ कमजोर होना, नाखूनों का कमजोर होना, मसूड़ों का कमजोर होना, ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द, शरीर झुकना, फिटनेस में कमी आदि हड्डियों के कमजोर होने लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए। 

हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय

हड्डियों से जुड़ी किसी भी समस्या का हल्के में नहीं लेना चाहिए और लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। हालांकि कुछ मौसमी फल भी हैं जिनके सेवन से आपको कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। 

अनानासयह खट्टा-मीठा फल पोटेशियम का भंडार है। अध्ययनों के अनुसार, पोटेशियम एसिड लोड को बेअसर करने में मदद कर सकता है और जिससे कैल्शियम की कमी काफी हद तक कम हो सकती है। इसके अलावा, यह विटामिन ए और कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है, मजबूत हड्डियों के लिए दो बहुत ही महत्वपूर्ण घटक हैं।

स्ट्रॉबेरीयह लाल फल सेहत का खजाना है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं जो मुक्त कणों से होने वाली क्षति से लड़ने में मदद करते हैं जो हड्डियों के पतन का कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, वे कैल्शियम, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन के और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत भी होते हैं, जिनमें से सभी नई हड्डी के निर्माण में सहायता करते हैं।

सेब पूरे साल मिलने वाला यह फल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। सेब कैल्शियम से भरा होता है जिसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसके इलावा यह विटामिन सी का भी बेहतर स्रोत है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। 

पपीतायह मीठा, गूदेदार फल गर्मियों में के लिए बेहतर विकल्प है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसके कई फायदे हैं। विटामिन सी से भरपूर, पपीता आपकी हड्डी, त्वचा और प्रतिरक्षा के लिए बेहतर काम करता है।

टमाटर टमाटर में विटामिन के, कैल्शियम और लाइकोपीन मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने और हड्डियों के द्रव्यमान में सुधार करने की दिशा में काम करते हैं। आप सलाद, करी, सूप, स्टॉज, जूस और चटनी में टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। 

कीवीयह फल न केवल विटामिन सी से भरपूर है बल्कि कैल्शियम का भी बेहतर स्रोत है. इस फल में लगभग 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। सुनिश्चित करें कि आप फल खाएं या एक गिलास कीवी जूस का सेवन करें।

संतरा संतरा बच्चों को पसंदीदा फल है। यह विटामिन सी के साथ-साथ कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। आप रोजाना संतरे का रस पी सकते हैं। यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है। 

लीचीगर्मियों में मिलने वाला यह फल स्वाद और सेहत के हिसाब से जबरदस्त है। लीची में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है। बच्चों को भी यह फल बहुत पसंद होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत