लाइव न्यूज़ :

How to manage type 2 diabetes: ब्लड शुगर लेवल को सिर्फ 30 मिनट में कम कर सकती है किचन में मौजूद ये खास चीज

By उस्मान | Updated: October 14, 2021 08:21 IST

डायबिटीज के मरीज एक बार इस उपाय को आजमाकर देखें, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देडायबिटीज के मरीज एक बार इस उपाय को आजमाकर देखें, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है डायबिटीज कंट्रोल करने के बेहतर घरेलू उपायइंसुलिन लेवल भी बढ़ाती है ये चीज

टाइप-2 डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंट या कम इंसुलिन लेवल के कारण ब्लड ग्लूकोज का लेवल काफी बढ़ जाता है। इसमें अग्न्याशय कोशिकाओं के लिए शुगर को ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए इंसुलिन के पर्याप्त स्तर को नहीं बना पाता, जिससे मोटापे से लेकर हृदय रोग और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं।

टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को कम कार्बोहाइड्रेट, कम चीनी और उच्च प्रोटीन वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चलता है कि किचन में मौजूद एक पेय टाइप-2 डायबिटीज को मैनेज करने में सहायक है. यह चीज है सिरका। 

सिरका ब्लड ग्लूकोज को कम करने में सहायक है. इसका इस्तेमाल अक्सर चीनी और एशियाई भोजन में किया जाता है। बताया जाता है कि कार्बोहाइड्रेट सामग्री वाले ब्रेड के साथ सिरका खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

सिरका का प्रभाव जानने के लिए प्रतिभागियों को रात भर के उपवास के बाद नाश्ते में 50 ग्राम कार्ब्स वाला सफेद ब्रेड के साथ सिरका दिया गया। उसी की तुलना दूसरे समूह में प्रभाव से की गई, जिन्हें बिना सिरका वाला ब्रेड दिया गया था।

इसके बाद तृप्ति, ग्लूकोज और इंसुलिन का विश्लेषण किया गया। यह देखा गया कि जिन्होंने सिरका का सेवन किया था, उनका 30 मिनट के भीतर ब्लड ग्लूकोज लेवल कम कर दिया। 

डायबिटीज कंट्रोल करने के अन्य उपाय

ब्लड शुगर कम करने और डायबिटीज मैनेज करने के लिए हर हफ्ते कम से कम 2.5 घंटे व्यायाम करना चाहिए। इसके अलावा स्वस्थ आहार लें और वजन कम करने की कोशिश करें। आप ऐसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं जिसमें आपको सांस फूलने का एहसास होता है जैसे तेज चलना, जॉगिंग, सीढ़ियां चढ़ना, और बागवानी करना।

वजन घटाना टाइप-2 डायबिटीज के लिए रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। लो-कार्ब डाइट न सिर्फ शरीर के वजन को मैनेज करती है बल्कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखती है।

टॅग्स :डायबिटीज डाइटडायबिटीजहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब