लाइव न्यूज़ :

खून की कमी कैसे दूर करें : शरीर में तेजी से खून बना सकती हैं खाने-पीने की ये 7 चीजें

By उस्मान | Updated: December 10, 2021 09:06 IST

जानिए शरीर में कितना खून होना चाहिए और खून की कमी होने पर क्या करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देखून की कमी से हो सकता है एनीमिया रोगमहिलाओं और बच्चों में खून की कमी आम समस्याआयरन से भरपूर चीजों का करें सेवन

कई लोग यह सवाल करते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कितना खून होना चाहिए? शरीर में कम खून होने से क्या होता है? खून बढ़ाने के क्या तरीके हैं? आपको बता दें कि मानव शरीर में खून की मात्रा आमतौर पर शरीर के वजन के 7 प्रतिशत के बराबर होती है।

आपके शरीर में रक्त की औसत मात्रा एक अनुमान है क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका कितना वजह है, आपका लिंग और यहां तक ​​कि आप कहां रहते हैं।

किस व्यक्ति में कितना खून होना चाहिए

शिशुओं में कितना खून होना चाहिएएक स्वस्थ और पूर्ण-अवधि में पैदा हुए शिशुओं के शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम में लगभग 75 मिलीलीटर (एमएल) रक्त होता है। यदि शिशु का वजन लगभग 8 पाउंड है, तो उनके शरीर में लगभग 270 एमएल रक्त, या 0.07 गैलन होता है।

छोटे बच्चों के शरीर में कितना खून होना चाहिएऔसत 80-पाउंड वाले बच्चे के शरीर में लगभग 2,650 एमएल या 0.7 गैलन खून होता है।

वयस्कों में कितना होना चाहिए150 से 180 पाउंड वजन वाले औसत वयस्क के शरीर में लगभग 1.2 से 1.5 गैलन रक्त होना चाहिए। यह लगभग 4,500 से 5,700 एमएल है।

गर्भवती महिलाओं में कितना होना चाहिएअपने बढ़ते हुए बच्चे के स्वास्थ्य के लिहाज से गर्भवती महिला में आमतौर पर 30 से 50 प्रतिशत अधिक रक्त होना चाहिए. यह 0.3 से 0.4 अतिरिक्त गैलन हो सकता है।

शरीर में खून की कमी होने से क्या होता हैशरीर में खून की कमी से एनीमिया होने का सबसे बड़ा खतरा होता है. शरीर में खून की कमी के लक्षणों में मुख्यतः थकान, फीका चेहरा, दर्दनाक पीरियड्स, सांस फूलना, दिल की धड़कन बढ़ना, हाथ-पैरों में कमजोरी, सिरदर्द, घबराहट, त्वचा में पीलापन, त्वचा में सूखापन, बालों का झड़ना, मुंह में सूजन, जीभ के छाले, नाखूनों का भंगुर होना, भूख में कमी, हाथ-पैरों का ठंडा होना, बार-बार इन्फेक्शन होना आदि शामिल हैं।

खून की कमी से बचने के लिए खायें ये चीजेंआपको अपनी डाइट में आयरन लेवल बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए जिसमें शामिल हैं मीट (चिकन और मछली), अनाज (ब्रेड और पास्ता), सूखे मेवे (खुबानी, किशमिश, प्रून), पत्तेदार हरी सब्जियां (पालक, कोलार्ड साग, केल), साबुत अनाज (ब्राउन चावल, गेहूं के रोगाणु, चोकर मफिन), सेम, मटर और नट्स और अंडे। 

टमाटरटमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

किशमिश किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

काजूकाजू प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का भंडार है। एक औंस काजू में लगभग 1-1.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा काजू प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट का भी बड़ा स्रोत हैं।

पालकशरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक आयरन का भंडार है और नियमित रूप से इसका रस पीन खून की कमी और मानसिक तनाव दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

केलाकेले से तुरंत ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम का भंडार केला खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

कद्दू और अलसी के बीजकद्दू और अलसी के बीज आयरन के बेहतर स्रोत हैं। दो चम्मच कद्दू और अलसी के बीज में 2-4.2 मिलीग्राम आयरन होता है। आयरन की कमी पूरी करने के लिए आपको रोजाना इनका सेवन करना चाहिए।

अंजीरएक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

आंवलाआंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण ये पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब