लाइव न्यूज़ :

याददाश्त बढ़ाने के तरीके : धीरे-धीरे याददाश्त कमजोर कर देती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये 7 चीजें

By उस्मान | Updated: September 26, 2020 11:48 IST

जानिये याददाश्त मजबूत करने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देखराब खान-पान की कमी और जीवनशैली की वजह से भी कमजोर होती है मेमोरी रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें करती हैं नुकसानतली हुई और मसालेदार चीजों का सेवन मेमोरी के लिए खराब

आजकल भूलने की बीमारी समस्या आम हो गई है। बहुत से लोग याददाश्त कमजोर होने से परेशान रहते हैं। अक्सर लोग छोटी-छोटी बातें जैसे कुछ सामान कहीं रखकर भूल जाना, पैसों का लेनदेन आदि जैसी बहुत सी और भी चीजें हैं जिसे भूल जाते हैं। 

दरअसल याददाश्त बेहतर खान-पान की कमी और खराब जीवनशैली की वजह से भी कमजोर होने लगती है। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें ऐसी होती है जिनके सेवन से याददाश्त बढ़ती है और कई ऐसी चीजें हैं, जो याददाश्त को कमजोर बनाती है। 

अगर आपको अपनी याददाश्त को मजबूत बनाकर रखना है तो आपको नीचे बताई गई चीजों के सेवन से बचना चाहिए। 

तली हुई चीजेंतला हुआ चीजें दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। इसलिए अधिक मात्रा में नियमित तौर पर तली- भुनी चीजों जैसे समोसा, कचोरी, आलू बड़ा, ब्रेड बड़ा, पापड़ आदि का सेवन नहीं करना आपकी याददाश्त के लिए बेहतर होगा।

नमक खाने की चीजों में यदि नमक ना हो तो स्वादिष्ट नहीं होता है, लेकिन अधिक नमक खाने पर भी आपकी याददाश्त शक्ति कमजोर हो सकती है, यह आपके सोचने- समझने की शक्ति को क्षीण कर सकता है।

प्रोसैस्ड मीट आजकल ज्यादातर लोग नॉनवेज के शौकीन हो चुके हैं। यदि आप भी इनमें से एक हैं तो प्रोसैस्ड मीट खाने से परहेज करें। इससे आपकी याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

पॉपकॉर्नपॉपकॉर्न खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन इसमें डीएसटीएल नाम का केमिकल मौजूद होता है। जिसे खाने से शरीर में अमिलोईड प्लक्रुएस पैदा होता है जो दिमाग में जाकर जम जाता है और सोचने की शक्ति कप्रोसैस्ड को नुकसान पहुंचाता है।

ज्यादा मीठाज्यादातर लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन अधिक मीठा खाने से आपका दिमाग सुस्त पड़ जाता है। जिसका प्रभाव दिमाग की सक्रियता पर पड़ता है। यह आपकी तार्किक क्षमता को कम करने का काम करता है।

फास्ट फूडपिज्जा और फास्ट फूड आज के समय में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। प्रोसैस्ड चीज हमारे शरीर में जो प्रोटीन बनाता है वह याददाश्त शक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है।

शराब आज के समय में बीयर पीने के शौकीन बहुत से लोग हो गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि बीयर में नाइट्राइट पाया जाता है। इसके लगातार सेवन से अल्जाइमर का खतरा अधिक हो जाता है जो याददाश्त को नुकसान पहुंचा सकता है।

याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजेंआपको अपने खाने में सेब, चुकंदर, दूध, दही, काली मिर्च, ड्राई फ्रूट्स, कद्दू के बीज आदि चीजों को शामिल करना चाहिए। इन सभी चीजों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब