आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय : अब नहीं पड़ेगी नजर के चश्मे की जरूरत, आंखों की रोशनी बढ़ा देंगे ये 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: January 8, 2021 02:36 PM2021-01-08T14:36:34+5:302021-01-08T14:45:22+5:30

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें : रोजाना कुछ आसान काम करके आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है

How to improve eyesight: home remedies and tips to improve eyesight, eyesight improvement foods, diet and exercises in Hindi | आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय : अब नहीं पड़ेगी नजर के चश्मे की जरूरत, आंखों की रोशनी बढ़ा देंगे ये 8 घरेलू उपाय

आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय

Highlightsरोजाना की कुछ गलत आदतें आंखों की रोशनी कम कर सकती हैंबेहतर डाइट के जरिये आंखों को रखा जा सकता है दुरुस्तअन्हेल्दी लाइफस्टाइल बिगाड़ सकता है आंखों की सेहत

आंखें शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग आंखों की सही तरह देखभाल नहीं करते हैं। यही वजह है कि कम उम्र में ही बहुत से लोगों की आंखों पर नजर का चश्मा चढ़ जाता है। 

ज्यादातर लोग दिन-रात मोबाइल में लगे रहते हैं और जिसकी वजह से भी आंखों की रोशनी कमजोर होती जा रही है। इसके अलावा खराब जीवनशैली, देर तक टीवी देखना, लैपटॉप का इस्तेमाल और पोषक तत्वों से रहित आहार का सेवन भी इसका प्रमुख कारण हैं। 

हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इन उपायों में बेहतर डाइट के साथ-साथ रोजाना किये जाने वाले कुछ कामों में सुधार करना शामिल हैं।  

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए

1) आंवले के पानी से आंखें धोने से या गुलाबजल डालने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। रात को बादाम भिगोकर सुबह खाने और पानी पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इससे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता आदि से राहत मिल सकती है। 

How to Improve Eyesight [6 Best Tips to improve vision]

2) त्रिफला चूर्ण को रात्रि में पानी में भिगोकर, सुबह छानकर उस पानी से आंखें धोने से आंखों के रोशनी बढ़ सकती है। पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। इससे आपको फायदा होगा। 

3) अगर आपकी आंखों में जलन हो रही है, तो आप गुलाब जल से आंखे साफ कर सकते है। रूई के 2 बड़े टुकड़े लीजिए तथा इन्हें गुलाब जब में डुबोकर आंखों पर रखें। इससे आंखों की जलन दूर होगी। अगर आंखों की तकलीफ की वजह से सिर दर्द भी रहता है तो भी ये उपाय लाभदायक रहेगा। 

4) आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले नियमित रूप से हरी घास पर नंगे पैर चलना चाहिए। घास पर ओस की नमी रहती है नंगे पैर इस पर टहलने से बेचैन आंखों को तनाव से राहत मिलती है और रोशनी भी बढ़ती है।

Five Fast and Easy Eye Exercises That Can Improve Your VisionCheap Contact Lenses | Fast-Shipping | PerfectLensWorld

आंखों की रोशनी बढ़ाने घरेलू उपाय

5) पालक, पत्ता गोभी, हरी सब्जियों का खूब सेवन करें। इसके अलावा विटामिन ए से भरपूर पीले फल खाएं। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल आंखों के लिए फायदेमंद हैं। पपीता, संतरा, नींबू आदि के सेवन से दिन की रोशनी में देखने की क्षमता बढ़ती है।

6) नियमित रूप से अंगूर खाएं। अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा अनार के 5 से 6 पत्ते को पीस कर दिन में 2 बार लेप करने से दुखती आंख में लाभ होता हे और रोशनी भी बढ़ती है।

7) आंखों को सही रखने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से आंखों के नीचे काला घेरा पड़ जाता है और रोशनी भी कम होती है। आपको रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। 

8) आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनी डाइट में प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें। इनमें सल्फर होता है जो आंखों के लिए ग्लूटाथाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट तैयार करता है, जिससे रोशनी बढ़ती है।

Web Title: How to improve eyesight: home remedies and tips to improve eyesight, eyesight improvement foods, diet and exercises in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे