लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: दुबले-पतले शरीर को मजबूत और ताकतवर बानाने के 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: June 11, 2021 10:36 IST

जानिये कमजोरी दूर करने के लिए आपको डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देडाइट में जरूर शामिल करें ये चीजेंशरीर के बेहतर विकास के लिए प्रोटीन जरूरीबादाम, खजूर और केला जैसी चीजों से शरीर को मिलती है ताकत

आजकल खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोग थकान, कमजोरी और दुर्बलता का सामना कर रहे हैं। खासकर युवाओं को यह समस्या अधिक है। अधिकतर लोग सेहत का सही ढंग से देख भाल नहीं कर पाते हैं और दुबले-पतले रह जाते हैं। 

कुछ लोग तो इतने दुबले होते हैं कि उन्हें दूसरे के सामने जाने में भी शर्मिंदगी होती है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बता रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने दुबलेपन से छुटकारा पाकर शरीर को बलवान और ताकतवर बना सकते हैं। 

वजन बढ़ाने के घरेलु उपाय - रात के समय सोने से पहले 3-4 केले खाये और उसके साथ एक गिलास दूध का सेवन करें यह वज़न बढ़ने बहुत मदद करता है। दूध में शहद मिलाकर उसका नियमित सेवन करें इससे आपकी पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।

- वजन बढ़ाने के लिए आप खरबूजा भी खा सकते हैं, हालांकि यह मौसमी फल है, लेकिन वजन बढ़ाने का एक अच्छा उपाय है। वजन बढ़ाने के लिए आप पीनट बटर ले और उसे ब्रेड के साथ लगाकर खाएं, यह अच्छा उपाय है।

- अगर आप अंडे खाते हैं तो आप अंडे का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि अंडे में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। आप चावल खा सकते हैं। चावल तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है। यदि हम चावल में सोयाबीन और कुछ सब्जियां मिलाकर खाएं तो यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी रहता है।

- चिकन में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। सभी जानते हैं कि हमारा वजन कम करने और बढ़ाने में प्रोटीन का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर आप बहुत तेजी से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो चिकन एक बेहतर विकल्प है। 

- खजूर और केला खजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर और केले का शेक पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

- गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती।

- मूंगफली में ज्या‍दा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। आप मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और फैट मिलता है।

- नारियल का दूध इसमें भरपूर मात्रा में तेल पाए जाते हैं। नारियल का दूध भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिष्‍ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी। सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट एक मुठ्ठी भीगी हुई सोयाबीन खाने से शरीर में ताकत और मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब