लाइव न्यूज़ :

दस्त रोकने के उपाय : पतले दस्त, पेट दर्द, उल्टी रोकने के लिए आजमायें 10 असरदार घरेलू उपचार

By उस्मान | Updated: March 13, 2021 11:20 IST

पेट की समस्याओं के लिए घरेलू उपाय : घर में मौजूद चीजें पेट को कर सकती हैं दुरुस्त

Open in App
ठळक मुद्देइन दवाओं के लिए दवाओं का अधिक इस्तेमाल खतरनाकघर में मौजूद हैं पेट की समस्याओं का इलाजलक्षणों का इलाज अधूरा न छोड़ें

खराब खानपान का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे दस्त, पेट में दर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में संक्रमण का इलाज बहुत जरूरी है। वैसे आप कुछ घरेलू उपायों के जरिये भी इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। 

हल्दीहल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कि पेट के बैक्टीरिया को खत्म करती है। सुबह और शाम को हल्दी के पानी का सेवन करने से दस्त से छुटकारा पाया जा सकता है।

मेथी के बीजमेथी पाचन के लिए फायदेमंद होती है और इसमें फाइबर की मात्रा भी खूब होती है इसलिए ये पेट की मरोड़ में फायदेमंद होती है। इसके लिए एक कटोरी में दही लेकर उसमे मेथी के दानों को पीसकर अच्छी तरह मिला लें। स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक भी डाल सकते हैं। इस दही का सेवन करने से पेट की मरोड़ में लाभ मिलेगा।

अदरकअदरक में कई सारी औषधीय गुण होते हैं, जो पाचन में मदद करता है। इसके लिए पानी में अदरक के एक इंच टुकड़े को मिला कर इसमें कुछ पानी मिला लें और फिर इस पानी को पी लें।

नींबू का पानी इस समस्या से बचने के लिए जरुरी है की प्रयाप्त मात्रा में पानी पीते रहे। इसके इलावा नींबू पानी और ओआरएस का घोल पिने से भी डायरिया में राहत मिलती है। शरीर में पानी की कमी पूरा करने और दस्त से छुटकारा पाने के लिए ये जानना भी जरुरी है की दस्त लगने पर क्या करे और क्या खाये।

केलाकेले में पेक्टिन और फाइबर के साथ ही पोटेशियम भी होता है। ऐसे में अगर आप दस्त से पीड़ित हैं तो आप दिन में कम से कम 3 केलों का सेवन करें, इससे दस्त होना बंद हो जाएगा।

अजवाइन का पानी अजवाइन पेट की मरोड़ और एसिडिटी को ठीक करती है। इसके सेवन से पेट की लगभग सभी बीमारियों में लाभ मिलता है। पेट में मरोड़ के लिए तवे पर अजवाइन भून लें। इसके बाद आप इसमें सेंधा नमक या काला नमक डालकर तीन ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन करें। दिन में दो बार पीने से पेट में मरोड़ एकदम ठीक हो जाएगी।

दहीदही में लैक्टोबैसिलस नाम का बैक्टीरिया होता है, जो कि शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप एक कटोरी दही को दिन में दो बार पी लें, इससे दस्त से निजात मिल जाएगा।

जीरा अगर आपको लगातार दस्त हो रहे हों तो एक चम्मच जीरा चबा लें। अमूमन सभी घरों में मिलने वाला ये मसाला दस्त में काफी फायदेमंद है। जीरा चबाकर पानी पी लेने से दस्त बहुत जल्दी रुक जाते हैं।

दालचीनीआप दालचीनी को उबालकर चाय बना बना सकते हैं। इस चाय को दिन में 2 बार पियें, आपको दस्त से आसानी से निजात मिल जाएगा। आप इस चाय में अदरक भी मिला सकते हैं।

नारियल पानीदस्त के घरेलू उपाय में नारियल पानी के फायदे देखे गऐ हैं। दरअसल, दस्त के कारण शरीर में ग्लूकोज और पानी की कमी हो जाती है और नारियल पानी इस कमी को पूरा करने का काम करता है। नारियल पानी को ग्लूकोज इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यृशन के रूप में हल्के दस्त को दूर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब