लाइव न्यूज़ :

दुबलेपन का इलाज : हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 8 चीजें, कमजोर शरीर बनेगा ताकतवर

By उस्मान | Updated: April 14, 2021 12:06 IST

अब आपको अपने दुबले शरीर की वजह से शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं

Open in App
ठळक मुद्देप्रोटीन का खजाना है ये चीजेंथकाना और कमजोरी से मिल सकती है छुटकाराखून की कमी भी होगी दूर

दुनिया में अधिकतर लोग मोटापे के कारण परेशान हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने दुबले-पतले शरीर के कारण काफी दुखी रहते हैं। शरीर जरूरत से ज्यादा दुबला-पतला है, तो यह आपके आत्मविश्वास को कम कर देता है। दुबले-पतले शरीर को लेकर अक्सर मजाक बनाया जाता है। लोग दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए अन्हेल्दी चीजें खाना शुरू कर देते हैं। इस तरह की चीजें मोटापा तो बढ़ाती हैं लेकिन उनमें अन्हेल्दी फैट होता है जो आपको कई बीमारियों का मरीज बना सकता है। 

यदि आप भी अपने दुबले-पतले शरीर की वजह से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से आप बहुत तेजी से और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं।  

दूधदूध में वसा और कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। यदि आप इसे अपने आहार में शामिल करेंगे तो इससे आपका शारीरिक विकास बहुत तेजी से होगा। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों और दातों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

चावलचावल से हमें बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी मिलती है जो हमारा तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करती है। एक कप चावल से हमें बहुत अधिक कैलोरी मिलती है। इसके अलावा चावल पकाने में काफी आसान होता है। यदि हम चावल में सोयाबीन और कुछ सब्जियां मिलाकर खाएं तो यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी रहता है।

चिकनचिकन में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि हमारा वजन कम करने और बढ़ाने में प्रोटीन का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर आप बहुत तेजी से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो चिकन एक बेहतर विकल्प है।

खजूर और केला खजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर और केले का शेक पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

बादामबादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आयेगी और वजन बढ़ेगा।

गुड़-चना ऐसा कहा जाता है कि गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती। प्रोटीन वाली चीजेंयदि आप वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो शरीर के वजन के प्रति पाउंड 0-1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। उच्च-प्रोटीन खाद्य पदार्थों में मीट, मछली, अंडे, कई डेयरी उत्पाद, फलियां, नट और अन्य शामिल हैं। यदि आप अपने आहार में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है, तो आप व्हे प्रोटीन जैसे प्रोटीन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

सोयाबीनसोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट एक मुठ्ठी भीगी हुई सोयाबीन खाने से शरीर में ताकत और मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है। सोयाबीन खाने से शरीर में वसा और प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब