लाइव न्यूज़ :

शरीर की सफाई कैसे करे : शरीर में जमा गंदगी को दो दिन में बाहर कर देंगे आम के पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: October 1, 2020 11:07 IST

शरीर की सफाई के लिए घरेलू उपाय : स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए जरूर आजमाएं ये तरीका

Open in App
ठळक मुद्देहेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर आंतरिक सफाई जरूरी हैखराब खानपान से शरीर में कई हानिकारक और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं70 प्रतिशत लोगों का सुबह शौच के समय पेट साफ नहीं होता

हेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर की बाहरी सफाई के साथ-साथ आंतरिक सफाई भी  बेहद जरूरी है। आजकल खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से शरीर में कई हानिकारक और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं और इनकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो जाती है।

आयुर्वेद में शरीर की सफाई करने के लिए अनेक जड़ी- बूटियों को जिक्र किया गया है। इनका सेवन करके शरीर की आंतरिक सफाई की जा सकती है।  

शरीर में विषैले तत्व जमा होने के लक्षणअगर आपको हर समय सुस्ती या आलस आना, चेहरे पर कील मुंहासे निकलना, बाल गिरना, पेट की बीमारियां रहना, अपच और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं रहती हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में गंदगी जमा हो चुकी है, जिसे साफ करना बहुत जरूरी है।

खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है। यही वजह है कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट में जलन जैसी समस्याओं से घिरा रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में करीब 70 प्रतिशत लोगों का सुबह शौच के समय पेट साफ नहीं होता है। 

शरीर की सफाई के लिए घरेलू उपायआम के पत्तेयह आयुर्वेदिक चीज है आम की पत्तियां। यह दिल के लिए काफी फायदेमंद होती है। आम की पत्तियों के चूर्ण का प्रतिदिन सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो सकता है। 

इसके सेवन से किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इतना ही नहीं, इससे शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्व पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं और शरीर हमेशा स्वस्थ और निरोग बना रहता है।

कैसे तैयार करें नुस्खायदि आप किडनी, फेफड़ों और लीवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको आम की पत्तियों को सुखाकर बारीक पीसकर पाउडर बना लें और इस पाउडर को प्रतिदिन खाना खाने से 20 मिनट पहले आधा चम्मच की मात्रा में सेवन करें।

हाई ब्लड मरीजों के लिए भी लाभदायक हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी आम की पत्तियां बहुत ही लाभदायक होती है। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में ही आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिल सकती है।

हरड़ या हरीतकी भी है फायदेमंद

आम की पत्आतियों के अलावा आपको हरड़ या हरीतकी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हरड़ का आंतों पर प्रभाव सौम्य होता है। आंतों की नियमित सफाई के लिए नियमित रूप से हरड़ का प्रयोग लाभकारी है।

हरड़ या हरीतकी के गुण

हरड़ में 18 प्रकार के अमीनो अम्ल पाए जाते हैं। जिसमें मुख्यतः टैनिक अम्ल, गैलिक अम्ल, चेबूलीनिक अम्ल जैसे ऐस्ट्रिन्जेन्ट आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसमें जल तथा अन्य अघुलनशील पदार्थ भी होते हैं।

पेट को साफ करने के अलावा हरड़ का बवासीर रोग में भी बहुत लाभकारी होता है। लंबे समय से चली आ रही पेचिश तथा दस्त आदि से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का प्रयोग किया जाता है। अतिसार में हरड़ विशेष रूप से लाभकारी है।

यह आंतों को संकुचित कर रक्तस्राव को कम करती हैं वास्तव में यही रक्तस्राव अतिसार के रोगी को कमजोर बना देता है। हरड़ एक अच्छी जीवाणुरोधी भी होती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत