लाइव न्यूज़ :

लिवर साफ करने के उपाय : लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने और मजबूत बनाने के 10 आसान घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: February 19, 2021 09:15 IST

लिवर साफ करने के तरीका : लिवर खराब होने से आपको किआ गंभीर बीमारियां हो सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देलिवर में गंदगी जमने से कई गंभीर बीमारियों का खतराघर में मौजूद है लिवर साफ करने की दवाशराब और स्मोकिंग से बचें, इससे लिवर होता है खराब

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने का काम करता है। इसके अलावा यह जरूरी प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करने, मिनरल्स, आयरन और विटामिन ए जमा करने, पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने, शराब और दवाओं को तोड़कर चयापचय करने का भी काम करता है। 

लिवर खराब होने का लक्षणों में बार-बार एलर्जी, कुपोषण, भूख में कमी, थकान, अनियमित पाचन, त्वचा का रंग बदलना, एसिड रिफ्लक्स और बेचैनी शामिल हैं। खानेपीने से की खराब आदतें जैसे जंक फूड्स, तले हुए खाद्य पदार्थ, मीठे खाद्य पदार्थ और शराब का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।

खराब खान-पान और एक्सरसाइज नहीं करने से लिवर में धीरे-धीरे विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं जिससे उसका कामकाज प्रभावित हो सकता है और आपको कई गंभीर रोगों का खतरा हो सकता है। यही वजह है कि लिवर की सफाई बहुत जरूरी है। हम आपको लिवर को साफ करने के कुछ प्रभावी तरीके बता रहे हैं। 

लिवर साफ करने के तरीका

हल्दी हल्दी एक ऐसा अद्भुत मसाला है जो न खाने को रंग देता है बल्कि लिवर की गंदगी हटाने का भी काम करता है। यह एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है। आधा चम्मच हल्दी को एक गिलास गर्म पानी के साथ काली मिर्च के साथ सुबह सबसे पहले सेवन करें।

चीनी से बचें टेबल शुगर और अन्य तरह की मीठे पदार्थों से बचें। मीठे खाद्य पदार्थ आपके शरीर में आवश्यक कुछ एंजाइमों का उत्पादन करने की क्षमता को रोकते हैं इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है। आपको रोजाना 20-30 ग्राम या उससे कम ही चीनी का सेवन करना चाहिए।

लिवर साफ करने का उपाय

प्रोसेस्ड फूड से बचेंप्रोसेस्ड फूड सिंथेटिक सामग्री और रसायनों से भरे होते हैं जो आपके सिस्टम को खराब कर सकते हैं। इससे लिवर का कामकाज भी प्रभावित होता है। अपनी डाइट से ब्रेकफास्ट सेरेल्स, जमे हुए खाद्य पदार्थ और बेकन जैसे प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को समाप्त करना शुरू करें!

गुनगुना पानीगुनगुना पानी लिवर को डिटॉक्सिफाई करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के लिए अच्छी तरह से काम करता है। एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और सुबह इसे पी लें। रोजाना 10-12 गिलास गर्म पानी का सेवन करें।

हरे पत्तेदार सब्जियांगहरे रंग के पत्तेदार साग जैसे पालक, केल, अरुगुला, सरसों का साग, करेला और कासनी में क्लींजिंग यौगिक होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को समाप्त करके प्राकृतिक रूप से लीवर डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं।

लिवर को साफ कैसे रखें

ग्रीन टीग्रीन टी प्लांट बेस्ड एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती है जो लिवर की चर्बी को खत्म करने और लिवर के कार्य को बढ़ावा देने में मदद करती है। फैटी लिवर की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए हर दिन 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन शुरू करें।

लहसुनलहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक लिवर एंजाइम को सक्रिय करते हैं जो शरीर से विषाक्त को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें एलिसिन और सेलेनियम जैसे यौगिकों की उच्च मात्रा होती है जो लिवर को किसी भी विषाक्त क्षति से बचाने में मदद करता है। बिस्तर पर जाने से पहले रोजाना रात में दो लहसुन खाएं।

लिवर सफाई के उपाय

कॉफी विभिन्न अध्ययनों के अनुसार कम मात्रा में कॉफी पीना फैट के निर्माण को रोककर लिवर  की रक्षा कर सकता है और लिवर की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। आपको इसे प्रतिदिन दो कप तक सीमित करना चाहिए और इसे बिना चीनी और दूध के लेना चाहिए।

आंवलालिवर के कामकाज बेहतर करने के लिए आयुर्वेद में आंवला का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक चम्मच सूखे आंवले के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं और बेहतर परिणाम के लिए इसे सुबह खाली पेट पिएं।

करेले का रसकरेला बेशक एक कड़वी सब्जी है लेकिन यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। नियमित रूप से करेले का जूस पीने से आपको लिवर को साफ रखने में मदद मिल सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब