लाइव न्यूज़ :

दिमाग तेज कैसे करें : दिमाग तेज करने की आयुर्वेदिक दवा, दिमाग और याददाश्त तेज करने के लिए खायें ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: February 10, 2021 15:57 IST

How to boost brain power and memory: बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें जरूर खिलायें ये चीजें

Open in App
ठळक मुद्देआपके किचन में मौजूद हैं दिमाग बढ़ाने वाली चीजेंबच्चों को जरूर खिलाएं ये चीजेंसस्ती और आसानी से मिल सकती हैं ये चीजें

स्वस्थ और मजबूत दिमाग हर कोई चाहता है। ढलती उम्र के साथ मनुष्य का दिमाग कमजोर होने लगता है। अब अब कम उम्र के लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मेमोरी तेज करने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। 

वैसे एक्सपर्ट्स दिमाग तेज करने के लिए मेंटल एक्सरसाइज करने और बेहतर डाइट की सलाह देते हैं। याददाश्त कमजोर होने की वजह खराब खानपान भी हो सकता है। हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो दिमाग तेज करने का काम करती हैं। 

दिमाग तेज करने के लिए क्या खायें

फैटी फिशदिमाग तेज करने के लिए आपको सैल्मन मछली का सेवन करना चाहिए। इस मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो न केवल ब्रेन पावर बढ़ाने बल्कि नर्व सेल्स को मजबूत बनाने में सहायक है। 

ब्रोकोलीगोभी परिवार की इस सब्जी का सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस हरी सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह दोनों पोषक तत्व दिमाग को तेज करने के काम करते हैं। 

नट्सनट्स में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। नियमित रूप से नट्स का सेवन करने से न केवल पूरे शरीर को बल्कि दिमाग को भी हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। 

अंडाप्रोटीन का बेहतर स्रोत होने के अलावा अंडा विटामिन बी6 और बी12, फोलेट और कोलाइन का भी भंडार है। अध्ययनों के अनुसार कोलाइन का अधिक सेवन करने से दिमाग को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। 

दिमाग तेज करने की आयुर्वेदिक दवा

कद्दू के बीजकद्दू के बीज आयरन का मुख्य स्रोत होने के साथ पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट का भी भंडार हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर और दिमाग को फ्री रैडिकल नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। 

सौंफ और मिश्रीसौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में पीसकर पाउडर बना लें। अब दो चम्मच की मात्रा में सुबह-शाम भोजन के बाद सेवन करते रहने से याददाश्त शक्ति बेहतर हो जाएगी।

काली मिर्चयाददाश्त शक्ति को मजबूत बनाने में काली मिर्च काफी फायदेमंद होता है। 25 ग्राम मक्खन में 5-6 कालीमिर्च शक्कर मिलाकर चाटने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।

पीपल के फल और शहदवसंत के मौसम में पांच पीपल के पके फल प्रतिदिन खाएं तो याददास्त शक्ति मजबूत हो जाएगी। शहद का सेवन हमेशा करने वालों की याददाश्त शक्ति कमजोर नहीं होती है।

दिमाग तेज करने की जड़ी बूटी

दालचीनीकहने को दालचीनी एक सिर्फ एक मसाला है लेकिन ये एक बहुत बढ़िया जड़ी बूटी भी है। यदि रात को सोने से पहले नियमित रूप से एक चुटकी दालचीनी का पाउडर शहद के साथ मिलाकर ले तो इससे मानसिक तनाव में राहत मिलती है और दिमाग भी तेज होता है।

जटामांसी आयुर्वेद में जटामांसी का इस्तेमाल अनेक रोगों से मुक्ति के लिए किया जाता है क्योकि ये अनेक तरह के औषधिय गुणों से भरी होती है। इससे ना सिर्फ दिमाग तेज होता है बल्कि याददाश्त भी तेज होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 1 कप गर्म दूध लें और उसमें 1 चम्मच जटामांसी को अच्छी तरह मिला लें।  

हल्दीहल्दी न केवल कैंसर के इलाज में सहायक है बल्कि यह दिमाग को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। एक अध्ययन के अनुसार, हल्दी में कुरकुमीन नामक एक रसायन पाया जाता है जो की दिमाग की मृत कोशिकाओं को सक्रीय करने में सहायक होता है।    

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब