लाइव न्यूज़ :

18-25 साल के लड़के-लड़कियों को रोजाना इतनी मात्रा में चाहिए विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और फैट

By उस्मान | Updated: August 3, 2018 07:35 IST

मानव शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स जैसे कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यह सभी पोषक तत्व शरीर के विकास, ऊर्जा और कामकाज के लिए जरूरी हैं।

Open in App

रोजाना पौष्टिक चीजें खाने से शरीर बहुत-सी बीमारियों से दूर रहता है। मानव शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स जैसे कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यह सभी पोषक तत्व शरीर के विकास, ऊर्जा और कामकाज के लिए जरूरी हैं। महिलाओं और पुरुषों में न सिर्फ शरीर की बनावट का अंतर होता है बल्कि उनकी शारीरिक जरूरतों में भी फर्क होता है। यही वजह है कि पुरुष और महिलाओं के लिए पोषक तत्वों की जरूरत भी अलग-अलग है। क्या आप जानते हैं कि एक वयस्क को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितनी मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है? डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर आपको इस सवाल का जवाब दे रही हैं। 

1) विटामिन्सविटामिन 13 तरह के होते हैं जैसे- विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के थियामीन, रिबोफ्लाविन, फोलेट, नियासिन, पैंथोथेनिक एसिड, बायोटिन, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12। मानव शरीर को रोजाना यह सभी विटामिन्स चाहिए। उदहारण के लिए व्यस्क महिलाओं को रोजाना  75 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है, जबकि वयस्क पुरुषों को 90 मिलीग्राम की।

  2) प्रोटीनप्रोटीन की आवश्यकता आपके शरीर के वजन पर आधारित होती हैं। वयस्कों को प्रति 2।2 पाउंड यानी 0।997 किलोग्राम के लिए 0।8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। यदि आपका वजन 68 किलो है तो आपको रोजाना 55 ग्राम प्रोटीन चाहिए। यदि आपका वजन 90।9 किलोग्राम है, तो आपको प्रति दिन लगभग 73 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

3) फैटकुल फैट आपकी दैनिक कैलोरी के 20 से 35 फीसदी के बीच होना चाहिए। इसका मतलब है कि आपको रोजाना 44 से 78 ग्राम फैट का उपभोग करना चाहिए। अगर आप रोजाना 2000 कैलोरी का सेवन करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको रोजाना 44 से 78 ग्राम फैट का उपभोग करना चाहिए। 

4) कार्बोहाइड्रेट अगर आप आमतौर पर हर दिन 1,800-कैलोरी का सेवन करते हैं, तो आपको 202 से 292 ग्राम कार्बोस की आवश्यकता होती है। अंडे, मांस, मुर्गी और कुछ समुद्री भोजन को छोड़कर लगभग सभी खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट होता है।

5) फाइबरप्रति 1000 कैलोरी के लिए 14 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप 1800 कैलोरी का सेवन करते हैं, तो आपको 26 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। 

6) सोडियम आपको रोजाना 1500 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से आपको  कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा होता है।

 

7) कैल्शियम19 से 70 वर्ष की उम्र के पुरुष और 19 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को रोजाना कम से कम 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है ताकि हड्डियों और दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखा जा सके।

8) आयरन19 से 70 साल के लोगों को रोजाना 8 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। इसके लिए आपको पालक, मीट, मछली और अन्य हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आयरन की कमी से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब