पेट की गैस का रामबाण इलाज : कोरोना काल में कब्ज, गैस, अफारा से बचने और पाचन दुरुस्त रखना है तो न खायें ये 5 सब्जियां
By उस्मान | Updated: September 8, 2020 14:12 IST2020-09-08T14:12:41+5:302020-09-08T14:12:41+5:30
पेट की गैस के घरेलू उपाय : इन सब्जियों को खाने से आपकी हालत ज्यादा बिगड़ सकती है

पेट के गैस का इलाज
गलत खान-पान की वजह से बहुत बार पेट से संबंधित परेशानियां हो जाती है। इससे कब्ज, गैस की दिक्कत, अफारा कई तरह की मुश्किलें आ जाती है। पेट में गैस की समस्या को पेट में वायु बनना या गैस बनना आदि भी बोला जाता है।
इसे पेट या आंतों की गैस और पेट फूलना भी कहते हैं। गर आपको भी खतरनाक तरीके से गैस बनती है तो आप देसी दवाई की जगह घरेलू उपायों के जरिए इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
कोरोना काल में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए खाने-पीने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। खराब खानपान की वजह से पेट फूलने और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे खाना पचना मुश्किल हो जाता है।
आजकल का खानपान कुछ ऐसा है, जिसे पेट को पचाने में बहुत दिक्कत होती है। इस वजह से गैस की समस्या हो जाती है। आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं
हम आपको पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय बता रहे हैं। इन उपायों में कुछ सब्जियों के नाम शामिल हैं जिन्हें आपको खाने से बचना चाहिए।
कटहल
सबसे पहली सब्जी का नाम है कटहल। कटहल की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं। बनने के बाद यह सब्जी नॉनवेज की तरह दिखती है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन गैस की समस्या से परेशान लोगों को यह सब्जी नहीं खाना चाहिए। यह सब्जी शरीर में गैस बनाने का काम करती है।
अरबी
दूसरी सब्जी का नाम है अरवी, जिसे कई लोग घुइयां के नाम से भी जानते हैं, ऐसे कई तरीके से बना कर इसका सेवन किया जाता है। दाल के साथ यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। लेकिन जिन लोगों को गैस की समस्या है। उन्हें यह सब्जी नहीं खाना चाहिए यह सब्जी खाने से पेट फूलने की समस्या होती है और अगर आपको यह सब जी खाना बहुत ही ज्यादा पसंद हो तो आप इसमें अजवाइन डालकर खाएं। इससे गैस की समस्या नहीं होगी।
मूली
मूली सर्दियों में खाए जाने वाली सब्जी है, जिसका इस्तेमाल कई लोग सलाद के रूप में भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिन लोगों को गैस की समस्या है, उन्हें मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे भी मूली का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे गैस की समस्या हो जाती है। अगर आपको मूली खाने के बाद ऐसी समस्या होती है, तो आप पानी के साथ अजवाइन खाएं, इससे गैस की समस्या कम होगी।
सफेद छोले
छोले पूरी, छोले भटूरे, छोले चावल यह सभी कुछ ऐसे डिश हैं। जिन्हें लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि छोले का सेवन करने से भी पेट में गैस बनता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। उन्हें तो छोले बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए या फिर अगर खाते हैं, तो काफी कम मात्रा में खाना चाहिए।
राजमा
ज्यादातर लोगों को राजमा चावल खाना बहुत ही पसंद होता है। कई घरों में तो रोजाना या आए दिन राजमा चावल बनता है। लेकिन जिन लोगों को गैस की समस्या होती है। उन्हें छोले की तरह राजमा भी कम ही खाना चाहिए।

