लाइव न्यूज़ :

कब्ज देसी इलाज : कब्ज और गैस की समस्या से जल्दी राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: November 10, 2021 11:36 IST

अगर आप हमेशा कब्ज, पेट फूलना या गैस की समस्या से पीड़ित रहते हैं तो आपको इन उपायों को अपनाना चाहिए

Open in App

पेट साफ नहीं होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग पीड़ित होते हैं। खराब खान-पान और जीवनशैली इसका सबसे बड़ा कारण हैं। यह समस्या कब्ज के कारण हो सकती है। जाहिर है सुबह के समय पेट साफ नहीं से पूरा दिन खराब हो सकता है।  

महशूर आयुर्वेदिक डॉक्टर निकिता कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ टिप्स शेयर किये हैं। ऐसे लोग जिन्हें मल त्याग में परेशानी होती है, उन्हें इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। इनसे आपको मल त्याग को आसान बनाने और पेट को साफ करने में मदद मिल सकती है।

सुबह उठकर पानी पियेंसुबह उठकर आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है. आपको रोजाना कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने का प्रयास करने से आपके मल त्याग को आसान बनाने में मदद मिल सकती है। फाइबर का अधिक सेवन करेंइस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इसके लिए आपको फल, ड्राई फ्रूट, अनाज और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके मल में बल्क जोड़ते हैं, जो मल को आगे बढ़ने के लिए आंतों को उत्तेजित करते हैं।

रोजाना योग करेंडॉक्टर के अनुसार, रोजाना योगासन करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है. योग आपके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। आपको रोजाना सुबह योग करना चाहिए. ऐसे कई आसन हैं जिनसे पेट और आंत को साफ, स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है।

मसालेदार खाने से बचेंकुछ लोगों को मल के दौरान जलन की भी समस्या होती है. इससे बचने के लिए आपको मादक पेय पदार्थ, कैफीनयुक्त पेय, जैसे चाय, कॉफी और सोडा, फैट वाली चीजों और मसालेदार खाद्य पदार्थों का कम सेवन करना चाहिए. 

फिजिकल एक्टिविटी भी है जरूरीआपकी आंतों में एक प्राकृतिक गति होती है जो मल को आगे बढ़ाती है। यदि आपका शरीर मल को तेजी से नहीं ले जा रहा है, तो आप अधिक व्यायाम करके इसे बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधि, जैसे चलना, दौड़ना, या तैरना, सभी गति को बढ़ावा दे सकती हैं जो आपको बेहतर तरीके से शौच करने में मदद करती हैं।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत