लाइव न्यूज़ :

इम्यून सिस्टम मजबूत करने का घरेलू तरीका : कोरोना संकट में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए पियें दालचीनी-शहद की चाय

By उस्मान | Updated: May 4, 2021 15:27 IST

कोरोना महामारी में शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए पियें दालचीनी की चाय

Open in App
ठळक मुद्देइम्यून पावर बढ़ाती है यह खास चाय सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है शहद शहद और दालचीनी का मिश्रण संक्रमण से लड़ने में सहायक

कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है। भारत में रोजाना कोरोना के तीन लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं और करीं तीन हजार लोगों की मौत हो रही है। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। 

नियमों के अलावा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर काफी हद तक कोरोना से निपटने में मदद मिल सकती है। इम्यून पावर को बढ़ावा देने के लिए किचन से बेहतर कोई जगह नहीं है। किचन में ऐसे कई मसाले और जड़ी बूटियां होती हैं, जो आपको मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं।

ऐसा ही एक शक्तिशाली मसाला दालचीनी है। यह इम्यून पावर बढ़ाने का काम करता है। इसके अलाव शहद भी ऐसा ही तत्व हैं जो सेहत को कई तरह से फायदा देता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप दालचीनी और शहद की चाय पी सकते हैं। 

शहद और दालचीनी की चाय के फायदे

शहद और दालचीनी दोनों कई गुणों से भरपूर होते हैं। शहद में एंटीऑक्सिडेंट और एंजाइम होते हैं शरीर को भीतर से दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो संक्रमण को नष्ट करते हैं। इसी तरह, दालचीनी के गुण सूजन से लड़ने और शरीर की मरम्मत के लिए उपयोग किया जाता है।

दालचीनी और शहद को साथ में लेने से शरीर में एलर्जी और घावों से बचने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, एक साथ सेवन करने पर यह चीजें कब्ज का इलाज कर सकते हैं। इस प्रकार, यह शरीर को संक्रमणों से बचाने और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक शानदार तरीका है।

शहद दालचीनी की चाय कैसे बनाये

इस दमदार चाय को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता है। आपको आवश्यकता होगी - 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 कप पानी।

कैसे बनाएंसबसे पहले पाने को उबाल लें। इसके बाद उसमें दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पानी को 2-3 मिनट तक उबलने दें। मिश्रण को एक कप में डालें, शहद मिलाएं और पियें। स्वाद के लिए आप इसमें कुछ नींबू की कुछ बूंदें मिक्स कर सकते हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले दो करोड़ के पार

भारत में कोविड-19 के मामले दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं और महज 15 दिनों में संक्रमण के 50 लाख से अधिक मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 3,57,229 नए मामले आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 2,02,82,833 पर पहुंच गए जबकि 3,449 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई है।

भारत में कोविड-19 के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे जिसके 107 दिन बाद पांच अप्रैल को संक्रमण के मामले 1.25 करोड़ पर पहुंच गए। हालांकि महामारी के मामलों को 1.50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में महज 15 दिन लगे।

सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.91 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 1,66,13,292 पर पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?