लाइव न्यूज़ :

High-protein food: सर्दियों में जरूर खायें काजू, हड्डियां बनेगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर, याददाश्त होगी तेज़

By उस्मान | Updated: November 13, 2020 15:56 IST

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के उपाय : सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए जरूर खाएं काजू

Open in App
ठळक मुद्देकाजू आपके शरीर से बीमारियों को दूर रखने में सहायककाजू में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती हैदिल और हड्डियों के लिए काजू गुणकारी होता है काजू

काजू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। प्रोटीन और विटामिन बी से भरपूर काजू के अंदर कई सारे ऐसे गुण पाए जाते है। जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है। 

आपको बता दें कि काजू आपके शरीर से बीमारियों को दूर रखने में सहायक होता है। दिमाग और त्वचा दोनों के लिए काजू टेस्टी बेहद लाभकारी होता है। सर्दियों में रोजाना काजू का सेवन करना चाहिए। सेहत के लिहाज से भी काजू का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

काजू को सूखे मेवों का राजा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। काजू से बने पकवान या सूखा काजू अगर नियमित रूप से और सीमित मात्रा में खाया जाए तो इसके भरपूर फायदे देखने को मिलते हैं।

काजू में पाए जाने वाले पोषक तत्वकाजू में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है जो एंटी-एंजिग का काम करते हैं। काजू खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और ये आपके दिल को बीमारियों से दूर रखता है। काजू में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैगनीज, सेलेनियम आदि मिनिरल पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। 

हड्डियों बनती हैं मजबूतदिल और हड्डियों के लिए काजू गुणकारी होता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आपको बता दें कि काजू के अंदर मोनोसैचुरेटेड फैट की मात्रा बेहद ज्यादा पाई जाती है। जो हड्डियों और दिमाग के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखने का काम करता है।

पाचन शक्ति होती है मजबूतइसके साथ ही प्रोटीन की मात्रा काजू में भरपूर पाई जाती है। पाचन शक्ति को भी काजू मजबूत बनाता है। अगर आपको अंदर से कमजोरी महसूस हो रही है या फिर शरीर में उर्जा की कमी है तो आपको काजू का सेवन जरूर करना चाहिए। याददाश्त भी काजू से मजबूत होती है काजू अल्जाइमर की बीमारी से बचाने का काम करता है। ब्लड प्रेशर को भी काजू सही ही रखता है।

खून की कमी होती है दूरकाजू के अंदर कोलस्ट्रोल की मात्रा बेहद कम पायी जाती है। आयरन की मात्रा काजू के अंदर भरपूर मिलती है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है। तो काजू का सेवन आपके लिए बेहद गुणकारी साबित होगा। इसके साथ ही शरीर में अगर रक्त की कमी है। तो काजू उसे सही करने का काम करता है एनीमिया से आप कभी भी बीमार नहीं होंगे।

याद्दाशत होती है तेजकाजू विटामिन-बी का खजाना है। भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोलकाजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है। काजू में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, तों जिनके शरीर में आयरन की कमी हो उन्हें रोजाना 3 से 4 काजू खाने चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब