लाइव न्यूज़ :

heart fail hone ke lakshan: हार्ट फेल होने से पहले शरीर देता है 12 चेतावनी, जानें दिल को मजबूत बनाने के 10 उपाय

By उस्मान | Updated: February 13, 2021 10:31 IST

हार्ट फेल होने के लक्षण : हार्ट फेल धीरे-धीरे भी होता है और अचानक भी, लक्षणों को समझें और जीवन बचाएं

Open in App
ठळक मुद्देलक्षणों को समझकर इलाज में मिल सकती है मददहमेशा डॉक्टर से लें सलाहअन्हेल्दी लाइफस्टाइल से कर लें तौबा

Heart failure symptoms and treatment in Hindi: अन्हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से दिल की कई बीमारियों का खतरा होता है। इनमें से एक हार्ट फेल होना भी है. हार्ट फेल होने का मतलब है कि जब दिल की मांसपेशियां ब्लड पंप कर पाने की क्षमता खत्म हो जाती है। 

कोरोनरी आर्टरी डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसे विकार दिल को बहुत कमजोर कर देते हैं जिससे उसे खून को पंप करने में मुश्किल होती है। हार्ट फेल के कारण होने वाली सभी स्थितियों को सही नहीं किया जा सकता है, लेकिन सही समय पर इलाज करके संकेतों और लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। 

लक्षणों का समय पर इलाज करके आपको लंबे समय तक जीने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जीवनशैली में बदलाव करके- जैसे कि रोजाना  व्यायाम करना, खाने में सोडियम को कम करना, कम तनाव लेना वजन को कम करके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

हार्ट फेल होने के कारण (Causes of Heart Failure in Hindi)

आपको मालूम होना चाहिए कि कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापा जैसे कारक हार्ट फेल होने की संभावना को बढ़ाते हैं इसलिए आपको इन विकारों के लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।

हार्ट फेल होने के लक्षण (Symptoms of herat failure in Hindi)

हार्ट फेल दो तरह से होता है क्रोनिक यानी दिल में बहुत पहले से गड़बड़ी चलती आ रही है और दूसरा एक्यूट यानी किसी वजह से अचानक भी हार्ट फेल हो सकता है। आमतौर पर हार्ट फेल होने के लक्षणों में शामिल हैं- सांस की तकलीफ (डिस्नेपिया), थकान और कमजोरी, पैर, टखनों और तलवों में सूजन (एडिमा)तेजी से या अनियमित दिल की धड़कनव्यायाम करने की क्षमता कम होनाखांसी के साथ सफेद या गुलाबी रक्त आनारात में ज्यादा पेशाब आनापेट की सूजन बहुत तेजी से वजन बढ़नाभूख की कमी और मतलीध्यान केंद्रित करने या सतर्कता करने में कठिनाईअचानक, सांस की गंभीर कमी और गुलाबी, झागदार बलगमहार्ट अटैक के कारण हार्ट फेल होने से सीने में दर्द

हार्ट फेल होने से कैसे रोकें (prevention of heart failure)

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हार्ट फेल होना जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है इसलिए जीवनशैली और खानपान को बेहतर बनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है. आपको अपना वजन कंट्रोल रखना चाहिए, नियमित रूप से व्यायाम करें, फल और सब्जियां, साबुत अनाज और दुबले प्रोटीन का खूब सेवन करें।

अन्हेल्दी फैट, शुगर, नमक और शराब का सेवन कम करें, धूम्रपान न करें या मनोरंजक दवाओं का उपयोग न करें। अपने तनाव को कम करें और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए

अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं और लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसके अलावा कुछ गंभीर लक्षण हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए जैसे- छाती में दर्द, बेहोशी या गंभीर कमजोरी, सांस की तकलीफ, अनियमित दिल की धड़कन, अचानक, सांस की कमी होना और गुलाबी, झागदार बलगम आना। 

इस बात का रखें ध्यान

हार्ट फेल होने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और घर पर इनका इलाज करने की कोशिश न करें. हमेशा डॉक्टर से सलाह लें और स्थिति गंभीर होने पर  तत्काल मदद के लिए स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल करें। इस तरह के लक्षण दिल और फेफड़ों की अन्य बीमारियों के भी हो सकते हैं इसलिए डॉक्टर ही यह निर्धारित करेंगे कि आपके लक्षण हार्ट फेल के हैं या कुछ और के कारण हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब