लाइव न्यूज़ :

Heart disease in women: महिलाओं को हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रॉल से बचा सकते हैं ये 4 आसान काम

By उस्मान | Updated: June 29, 2019 12:29 IST

Heart disease in women: हृदय रोग को अक्सर पुरुषों के साथ जोड़कर देखा जाता है। आपको बता दें किन अमेरिका सहित कई देशों में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए हृदय रोग मृत्यु का सबसे आम कारण है।

Open in App

हृदय रोग (Heart disease) को अक्सर पुरुषों के साथ जोड़कर देखा जाता है। आपको बता दें किन अमेरिका सहित कई देशों में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए हृदय रोग मृत्यु का सबसे आम कारण है। महिलाओं में हृदय रोग के कुछ लक्षण पुरुषों की तुलना में अलग हो सकते हैं। सौभाग्य से, महिलाएं हृदय रोग के लक्षणों समय पर पहचानकर हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकती हैं। 

महिलाओं के लिए हार्ट अटैक के लक्षण (Heart attack symptoms for women)

महिलाओं में हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण छाती में किसी प्रकार का दर्द, दबाव या असहजता है। लेकिन यह हमेशा गंभीर या सबसे प्रमुख लक्षण नहीं होता है, खासकर महिलाओं में। कभी-कभी, महिलाओं को सीने में दर्द के बिना दिल का दौरा पड़ सकता है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दिल के दौरे के कुछ लक्षण यह भी हैं- 

गर्दन, जबड़े, कंधे, ऊपरी पीठ या पेट की परेशानी, सांस में कमी, एक या दोनों बाहों में दर्द, उल्टी अथवा मितली, पसीना आना, चक्कर आना और असामान्य थकान। महिलाओं के लक्षण तब अधिक बार हो सकते हैं जब महिलाएं आराम कर रही हों, या तब भी जब वे सो रही हों। मानसिक तनाव भी महिलाओं में दिल के दौरे के लक्षणों को बढ़ा सकता है।

महिलाओं में हृदय रोग के जोखिम कारक (Heart disease risk factors for women)

इसके लिए कई कोरोनरी धमनी रोग जिम्मेदार हो सकते हैं जिनमें कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, उच्च रक्तचाप और मोटापा शामिल हैं। इसके अलावा डायबिटीज, मेंटल स्ट्रेस, डिप्रेशन, स्मोकिंग, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, मेनोपॉज, ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम, कीमोथेरेपी की कुछ दवाएं, रेडिएशन थेरेपी, प्रेगनेंसी की कुछ जटिलताएं आदि शामिल हैं। 

युवा लड़कियों को भी है हार्ट डिजीज का खतरा

एक्सपर्ट मानते हैं कि सिर्फ उम्रदराज महिलाओं को ही नहीं बल्कि सभी उम्र की महिलाओं को दिल की बीमारी को गंभीरता से लेना चाहिए। 65 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं, और विशेष रूप से हृदय रोग के पारिवारिक इतिहास वाले लोगों को, हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

हृदय रोग के जोखिम को उईसे करें कम (What can women do to reduce their risk of heart disease)

महिलाएं हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए अपनी जीवनशैली में कई बदलाव कर सकती हैं, जिनमें नियमित रूप से व्यायाम करना, धूम्रपान छोड़ना, स्वस्थ वजन बनाए रखना, स्वस्थ आहार खाना जिसमें जिसमें साबुत अनाज, विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां, कम वसा वाले या वसा रहित डेयरी उत्पाद और लीन मीट शामिल हों। इसके अलावा ट्रांस फैट, शक्कर और उच्च मात्रा में नमक से बचें।

टॅग्स :वीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा