लाइव न्यूज़ :

पेशाब में जलन, बालों का झड़ना, मुंह के छाले, बवासीर जैसी 10 बीमारियों से बचा सकते हैं ये खास उपाय

By उस्मान | Updated: November 20, 2019 07:35 IST

जीवनशैली संबंधित यह बीमारियां सामान्य कामकाज को बुरी तरह प्परभावित करती हैं। इनकी अनदेखी या सही समय पर इलाज नहीं कराने से आपको मुसीबत का सामना भी करना पड़ सकता है।

Open in App

सिरदर्द, खांसी, जुकाम, मुहांसे, झुर्रियां, काले होंठ, मुंह की बदबू, बालों का समय से पहले सफेद होना, बाल झड़ना, नींद की कमी, कब्ज, मोटापा, अपच, गैस बनना, मुंह के छाले, पेशाब में जलन और यौन समस्सेयाओं से पीड़ित लोग कहीं भी देखने को मिल जाएंगे।

यह सभी विकार खराब डाइट और फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने से होते हैं। लोगों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता जा रहा है। यही वजह है कि लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं।

जीवनशैली संबंधित यह बीमारियां सामान्य कामकाज को बुरी तरह प्परभावित करती हैं। इनकी अनदेखी या सही समय पर इलाज नहीं कराने से आपको मुसीबत का सामना भी करना पड़ सकता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपको रोजमर्रा की इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। 

1) सिरदर्द को कम करने के लिएतेज सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए सेब को छीलकर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं।

2) पीरियड्स के दर्द और घुटनों के दर्द के लिए  पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से छुटकारा पाना के लिए ठंडे पानी में दो-तीन नींबू निचोड़ कर पियें। सुबह खाली पेट तीन चार अखरोट की गिरियां निकालकर कुछ दिन खाने मात्र से ही घुटनों का दर्द समाप्त हो जाता हैं।

3) चेहरे की झुर्रियों और होंठों के कालेपन के लिएशरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो, तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता है। मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोजाना लगाने से काले होंठ भी गुलाबी होने लगते हैं।

4) मुंह की दुर्गन्ध दूर करने के लिए मुंह की बदबू से परेशान हों तो दालचीनी का टुकड़ा मुंह में रखें। इससे कुछ ही देर में दूर हो जाती है।

5) सर्दी-जुकाम के लिए बहती नाक से परेशान हों तो युकेलिप्टस(सफेदा) का तेल रूमाल में डालकर सूंघे। तुरंत आराम मिलेगा। ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।

6) सफेद बाल और झड़ने से छुटकारा पाने के लिए कुछ दिनों तक नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे। चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं, इससे बाल कम गिरेंगे।

7) अनिद्रा और पेशाब की जलन के लिएबैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से अनिद्रा रोग का नाश होता है। ऐसा शाम को भोजन में भरता बनाते समय करें। पतली छाछ में चुटकी भर सोडा डालकर पीने से पेशाब की जलन दूर होती है। 

8) मस्सों और उल्टी के लिए  प्याज का रस लगाने से मस्सो के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं। प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना तत्काल बंद हो जाती हैं।

9) त्वचा का कालापन दूर करने के लिए  आलू का छिलका आपकी त्वचा पर ब्लीच की तरह काम करता है। इसे लगाने से आपकी काली पड़ी त्वचा का रंग सुधरता है। इसलिए आज के बाद आलू के छिलके को फेके नहीं बल्कि उनका इस्तेमाल करें।

10) गैस और मुंह के छालों के लिए गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं फौरन आराम होगा। यदि आपको अकसर मुंह में छाले होने की शिकायत रहती है तो रोज़ाना खाना खाने के बाद गुड को चूसना ना भूलें। ऐसा करने छाले आपसे बहुत दूर रहेंगे।

इस बात का रखें ध्यान

अगर ऊपर बताये गए उपायों को आजमाने के बावजूद आपको आराम नहीं मिल रहा या आपकी हालत ज्यादा गंभीर है, तो पहले आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब