लाइव न्यूज़ :

सिर्फ हड्डियों को मजबूत नहीं बनाता, कैंसर से भी बचाता है विटामिन डी, रोजान खायें ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: November 19, 2019 11:09 IST

कैंसर के मरीज यदि कम से कम तीन साल तक विटामिन डी का सेवन करें तो उनकी उम्र में कुछ साल का इजाफा हो सकता है।

Open in App

एक अध्ययन में पाया गया है कि कैंसर के मरीज यदि कम से कम तीन साल तक विटामिन डी का सेवन करें तो उनकी उम्र में कुछ साल का इजाफा हो सकता है। अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन डी से सिर्फ हड्डियां ही मजबूत नहीं होतीं, बल्कि कई अन्य अहम फायदे भी होते हैं। 

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के तारिक हेयकल ने कहा, 'कैंसर से पीड़ित लोगों में मौत का जोखिम कम करने में विटामिन डी का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है, लेकिन दुर्भाग्य से इस बात के सबूत नहीं दिखे कि इससे कैंसर से बचाव भी हो सकता है।' 

शोधकर्ताओं ने कई अध्ययनों में 79,000 से ज्यादा मरीजों से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन किया। हालांकि, तारिक ने यह भी कहा कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विटामिन डी कैंसर मरीज की उम्र में कितने साल का इजाफा करता है और इसका नतीजा ऐसा क्यों होता है। उन्होंने कहा, 'अभी कई सवाल हैं और ज्यादा शोध करने की जरूरत है।'

भारत के 70 से 90 फीसदी लोग विटामिन डी की कमी का शिकार हैं। यह जानकारी एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। इतना ही नहीं, देश में 84 फीसदी गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी की कमी देखी गई है।

हड्डियों की मजबूती और बेहतर कामकाज के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। विटामिन डी कमी के कारण फ्रैक्चर और हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन डी की कमी से आपके शरीर में कई परिवर्तन आ सकते हैं जिसमें मुख्यतः मूड का बदलना, पाचन तंत्र खराब होना, लगातार वजन बढ़ना, हड्डियों में दर्द रहना और यौन स्वास्थ्य प्रभावित होना शामिल है।  

गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी कमी का असर असर उनके नवजात शिशुओं में भी देखा जाता है। वयस्कों में, विटामिन डी की कमी लो बोन मास और मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी होती है।

यह रिसर्च 1508 लोगों पर किया गया है। रिसर्चर्स के अनुसार मुंबई में 88% व्यस्क लोगों में विटामिन डी की कमी देखी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि टाइप 2 डायबिटीज रोगियों में 84.2 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी थी। जबकि विटामिन डी की कमी वाले हाई ब्लडप्रेशर के 82.6 प्रतिशत मरीज थे।

विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियां

शरीर में यदि विटामिन-डी का कमी हो जाए तो बॉडी जल्दी जल्दी बीमारियों की चपेट में आती है। ज़रा सा मौसम बदलते ही बीमार हो जाते हैं। हर समय थकान, कमजोरी महसूस होती है। बॉडी में कई जगह दर्द रहने लगता है, खासतौर से पीठ का दर्द। तनाव, डिप्रेशन, बालों का झड़ना भी विटामिन-डी की कमी से होता है।

विटामिन-डी के स्रोत

विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आपको धूप लेनी चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में सैल्मन मछली, मशरूम, ट्यूना मछली, मांस, अंडे, सलामी, दूध, संतरे का जूस, सोयाबीन, श्रिम्प (सी-फूड) और वैनिला योगर्ट जैसी चीजों को जरूर शामिल करें। 

आपको अपनी डाइट में सॉल्‍मन और टुना फिश शामिल करनी चाहिए। अगर आपको मछली खाना पसंद नहीं है तो आप अंडे भी खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध से भी विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है। कॉड लिवर में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा होता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसरकैंसर डाइट चार्टडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब