लाइव न्यूज़ :

Diet tips: वैज्ञानिकों का दावा, स्वस्थ और लंबा जीवन जीना है तो मिर्च खायें, कैंसर जैसी 6 बीमारियों से बचा सकती है मिर्च

By उस्मान | Updated: November 10, 2020 11:31 IST

लंबा जीवन जीने के उपाय : वैज्ञानिकों का मानना है कि मिर्च वाला भोजन खाने से कैंसर से मरने की संभावना 23% कम हो सकती है

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर से मरने का खतरा 23% कमहृदय संबंधी समस्याओं से मरने की संभावना 26% कम570,000 से अधिक लोगों की डाइट रिकॉर्ड के आधार पर अध्ययन

डॉक्टर अक्सर मसालेदार भोजन का कम सेवन करने की सलाह देते हैं लेकिन एक नै रिपोर्ट के अनुसार मसालेदार भोजन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। अमेरिका, इटली, चीन और ईरान में 570,000 से अधिक लोगों की डाइट रिकॉर्ड के आधार पर एक अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग नियमित रूप मिर्च युक्त भोजन खाते हैं, उन्हें हृदय रोग या कैंसर से मरने का खतरा काफी कम होता है।

कैंसर से मरने का खतरा 23% कमडेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिर्च नहीं खाने वाले लोगों की तुलना में मिर्च खाने वाले लोगों को हृदय संबंधी समस्याओं से मरने की संभावना 26% और कैंसर से मरने की संभावना 23% कम पाई गई।

अध्ययन के वरिष्ठ लेखक बो जू ने कहा, 'हम यह जानकर आश्चर्यचकित थे कि इन पहले से प्रकाशित अध्ययनों में मिर्ची का सेवन सीवीडी और कैंसर से होने वाली मौत से जुड़ा था।

उन्होंने बताया, 'यह कहना असंभव है कि अधिक मिर्च खाने से जीवन को लम्बा किया जा सकता है और मृत्यु को कम किया जा सकता है। ऐसा भी नहीं है कि ज्यादा मिर्च खाकर हृदय संबंधी कारकों या कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

मिर्च खाने के अन्य स्वास्थ्य लाभ

आपको बता दें कि इन सभी मिर्च में कैपसेसिन यौगिक होता है, जो आपको पेट के अल्सर, फ्लू, हृदय रोग, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मददगार है। इतना ही नहीं अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो इस तरह की मिर्च को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मिर्च खाने से आपको यह फायदे होते हैं। 

वजन होता है कम

कैपसेसिन मेटाबोलिज्म बढ़ाने और वजन घटाने में सहायक है। वास्तव में वजन घटाने वाले कई सप्लीमेंट्स और पिल्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अपनी डायट में विभिन्न प्रकार की मिर्च जरूर शामिल करें। 

पाचन में सहायक

कैपसेसिन आपके पेट को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाकर पेट के अल्सर को रोकने में कारगर है। यह पाचन में मदद करता है और एक हद तक अपच के लक्षणों को कम कर देता है। 

 

नाक की बेचैनी होती है कम

मिर्च गर्मी पैदा करने वाली चीज है, जो नाक के वायुमार्ग को साफ करती है और बंद नाक के कारण होने वाली परेशानी को कम करती है। 

इम्युनिटी सिस्टम करे मजबूत

विटामिन सी से भरपूर मिर्च आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। ये आपको फ्लू और रिकरिंग इन्फेक्शन से बचाती है। 

दिमाग को तेज करने में सहायक

अध्ययनों के अनुसार कैपसेसिन से भरपूर चीजें खाने से चालीस वर्ष से ऊपर के लोगों को कोंग्निटिव फंक्शन (cognitive function) में सुधार करने में मदद मिलती है। 

डायबिटीज से बचाने में सहायक

मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण- कैपसेसिन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको हृदय रोग, हाई बीपी और डायबिटीज से बचाने में सहायक है। अध्ययनों के अनुसार, इससे गठिया के दर्द से भी राहत मिलती है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब