लाइव न्यूज़ :

Diet Tips : चिकन-अंडे से ज्यादा ताकतवर है यह चीज, नहीं होने देगी प्रोटीन की कमी, शरीर बनेगा फौलादी

By उस्मान | Updated: January 11, 2020 07:34 IST

खराब खान-पान के कारण शरीर में प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। 

Open in App

ज्यादातर लोग अपने शरीर को फिट बनाए रखना चाहते हैं। बहुत से लोगों को सही जानकारी ना होने की वजह से उनका शरीर ताकतवर नहीं बन पाता है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाली तरह-तरह की चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। खराब खान-पान के कारण शरीर में प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। 

हम एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होती है शरीर को तेजी से तकतवर बना देती है और वो चीज है दाल। दाल खाने में बहुत ही अच्छी होती है और इसके अंदर प्रोटीन की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के अलावा कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। हर रोज एक कटोरा दाल खाने से आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। 

मसूर की दाल के फायदेजो लोग बहुत दुबले पतले और कमजोर हों, उनके लिए मसूर दाल का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। मसूर दाल सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे शरीर मजबूत और ताकतवर बन सकता है। खूनी बवासीर होने पर भोजन के साथ मसूर दाल का सेवन करने और एक गिलास खट्टी छाछ पीने से लाभ हो सकता है। 

मसूर दाल खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और पेट से सम्बन्धित रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी और जलन तथा गैस दूर हो सकते हैं। मसूर की राख मंजन की तरह इस्तेमाल करने से पायरिया और दांतों के दर्द में लाभ होता है साथ ही दांत मजबूत और चमकदार बनते हैं। 

अंकुरित मूंग की दाल खाने के फायदेमूंग की दाल का सेवन करने से शरीर में सोडियम इफेक्ट कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। अंकुरित हुए मूंग दाल में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जात है, जो कि मोटापे से निजात दिला सकता है। अंकुरित मूंग दाल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे यह एनिमिया से बचाता है, और बाल और स्किन हेल्दी बनते हैं। 

कब्ज की समस्या होने पर मूंग दाल का सेवन करें, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कि आपको पेट संबंधी हर समस्या से बचाता है, साथ ही डाइजेशन ठीक ढंग से होता है।

मूंग दाल के फायदेमूंग के दाल के सेवन से हमारे चेहरे के दाग डब्बे और आंखों के डार्क सर्कल कम होते है। तो चलिए जानते है मूंग के और भी लाभ के बारे में। मूंग दाल बदहजमी को भी दूर करता है। मूंग के दाल में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट में बनने वाले गैस को भी रोकता है।

मूंग दाल वसा को बढ़ने से रोकता है। मूंग दाल के रोज सेवन करने से हमारा बीपी भी नियंत्रित रहेगा। मूंग दाल खून में मैग्नीशियम के स्तर को भी संतुलित रखता है।

मूंग के दाल में विटामिन डी पाई जाती है। मूंग के दाल के रोजाना सेवन से चेहरे की झुर्रियां कम होती है। मूंग के दाल में काफी मात्रा में कॉपर भी पाया जाता है। मूंग के रोजाना सेवन से बाल भी मजबूत होता है। मूंग के दाल के सेवन से हमारे मस्तिष्क में ऑक्सीजन बिना कोई रुकावट के पहुंचती है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश