लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: शरीर में भरपूर ताकत और खून बनाए रखना है तो मर्द कभी खाना न छोड़ें ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: May 29, 2020 12:02 IST

शरीर में कमजोरी आने से आपकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ सकता है

Open in App

वैवाहिक जीवन की सफलता बहुत हद तक आपके यौन जीवन पर निर्भर करती है। यौन जीवन को बेहतर बनाने के चक्कर में पार्टनर इस तरह की गलतियां कर बैठते हैं, जिनका उन्हें अनुमान ही नहीं होता। इसके लिए दवाओं और मेडिकल तकनीकों में खर्चा करने से बेहतर है आप प्रकृति में मौजूद खाने की अच्छी चीजों का इस्तेमाल करें। 

आजकल के मिलावटी खाने के कारण सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। इतने पैसे खर्च करने के बावजूद भी लोगों को वो फल नहीं मिलता जो वो चाहते हैं। आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग कमजोर होते जा रहे है इसलिए अपने शरीर में ताकत लाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई लोग तो बाजार में मिलने वाले ताकत के पाउडर का भी सेवन करते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आपके शरीर को कई तरह के फायदे होंगे। इनके सेवन से पुरुषों में शारीरिक शक्ति बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है। 

गुड़गुड़ में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गुड़ में ऐसी बहुत सी चीज़े पाई जाती हैं जो हमारे शरीर को एनर्जी देती हैं। इसलिए अगर रोजाना गुड़ का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में किसी भी तरह की कोई भी कमजोरी नहीं आयेगी।

खजूरशरीर की कमजोरी दूर करने के लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप रोज कम से कम पांच खजूर का सेवन करेंगे तो आपका शरीर फुर्ती में रहेगा।

केलाशरीर को स्वास्थ रखने के लिए केला लाभकारी होता है। अगर आप दिन में दो केलों का सेवन करेंगे तो शरीर की थकावट दूर होगी। इसलिए आपको रोजाना केलों का सेवन करना चाहिए।

दूधदूध में विटामिन कैल्शियम और आयरन काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए हमेशा कहा जाता है दूध जरूर पीना चाहिए। दूध में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। रोजाना दूध के सेवन करने से शरीर की सारी कमजोरी कुछ ही समय में दूर हो जाती है।

चनेचने में सेहत से जुड़े बहुत से गुण पाए जाते हैं रोजाना चने के सेवन से शरीर में चुस्ती बनी रहती है और साथ ही शरीर से कई बीमारियाँ दूर होती हैं। इसलिए आपको रोजाना सुबह नाश्ते के समय चने और गुड़ खाने चाहिए।

प्याजयौन स्वास्थ्य के लिए प्याज सबसे बेहतर कामोत्तेजक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह कामेच्छा बढ़ाने में मदद करती है और प्रजनन अंगों को भी मजबूत करती है। प्याज शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ाता है और यौन सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है। प्याज में एमिनो एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन और कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं। 

दालचीनीअगर डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट प्रॉब्लम, थकान, लो लिबिडो, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या नपुंसकता जैसे गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको रोजाना दालचीनी का दूध पीना चाहिए। दालचीनी में मौजूद केमिकल्स एक्स्ट्रा शुगर को कैलोरी में बदलने, रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके रक्तचाप को कम करने और महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

खुबानीयह एक बीज वाला फल है। यह फल खाने में थोड़ा मीठा और थोड़ा कड़वा होता है। इसमें सेहत के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए और विटामिन ई का भंडार है। खुबानी आपको कैंसर और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है। अध्ययनों के अनुसार, खुबानी विटामिन ई का भंडार है। इसे सेक्स विटामिन भी कहा जाता है जो सेक्स ड्राइव और फर्टिलिटी को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इसमें एब्ससिस एसिड तत्व होता है, जो जो सेक्सुअल हार्मोन का बने रखता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब