लाइव न्यूज़ :

इम्यूनिटी बढ़ाने, बीमारियों से लड़ने के लिए 30 की उम्र के बाद खायें 8 चीजें, खून की कमी, थकान, कमजोरी भी होगी दूर

By उस्मान | Updated: January 4, 2021 15:51 IST

Healthy diet tips: 30 साल के बाद शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे रोगों का खतरा बढ़ जाता है

Open in App
ठळक मुद्दे30 की उम्र के बाद इम्यूनिटी कमजोर होने का खतराहेल्दी डाइट के जरिये मिल सकता है लंबा जीवनमसालेदार और ऑयली चीजों से बना लें दूरी

उम्र बढ़ने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है। यही वजह है कि उम्र बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स हेल्दी डाइट की सलाह देते हैं ताकि शरीर लंबे समय तक अंदर से मजबूत बना रहे। 

बढ़ती उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है, जिससे पाचन खराब होने लगता है। पाचन खराब होने का मतलब है कि आपको पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस उम्र में गठिया, हृदय रोग, डायबिटीज और स्ट्रोक आदि का ज्यादा खतरा होता है। 

इनके जोखिम को कम करने के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखने की जरूरत है। इस उम्र के बाद महिलाओं को पोष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेने इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा आपको स्मोकिंग, शराब, मसालेदार और तली भूनी चीजों से परहेज करना चाहिए। स्वस्थ और बेहतर 

खट्टे फलइस उम्र में आपको संतरा, अंगूर, नींबू जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर खट्टे फल इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इन चीजों का सेवन करने से वजन कम होता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अंडाउम्र बढ़ने से शरीर में विटामिन डी और आयरन की कमी होने लगती है। अंडे में इन दोनों पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर अंडा हृदय रोग, कोलेस्ट्रोल और मोटापे को कम करने में मदद करता है। अंडे में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा कम होती है। 

ब्रोकोली और बीन्सब्रोकोली विटामिन के भंडार है। इससे आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। बीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा बीन्स में फाइबर होता है जो शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करता है।

ऑयली मछलीसैमन और ट्राउट जैसी ऑयली मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में आवश्यक हॉर्मोन को बनाने में मदद करते हैं। यह दिमाग, हृदय के लिए अच्छा होता है। ऑयली मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है। 

लहसुन और अदरकयदि आप ताजा लहसुन नहीं खाते हैं, तो आप लगातार जोखिम में हैं। लहसुन हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मारने में मदद करता है और आपके शरीर को सभी हेल्मिंटों से साफ रखता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार करता है।

नट्सनट्स पेट भरने वाले स्नैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जो वजन घटाने में मदद करता है। नट्स में हाई प्रोटीन और फाइबर के गुण होते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

शहदशहद का उपयोग 5,000 वर्षों से अधिक समय से दवा में किया जा रहा है। यह बहुत सी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार उपाय है। शहद को एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।

चीया सीड्सचीया सीड में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। चीया सीड प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख पर नियंत्रण रहता है। आप चाहें तो चीया सीड को ओटमील के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत