लाइव न्यूज़ :

Diet tips: रोजाना खायें ये 3 चीजें, हड्डियां बनेगी मजबूत, त्वचा पर आएगी रौनक, बुढ़ापे तक रहेंगे हेल्दी एंड फिट

By उस्मान | Updated: July 8, 2020 10:59 IST

Healthy diet tips: लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन

Open in App

स्वस्थ और लंबा जीवन बेहतर खान-पान पर निर्भर करता है। हर व्यक्ति की तमन्ना होती है कि वो बुढ़ापे तक हेल्दी और फिट रहे लेकिन खराब खान-पान जीवनशैली ऐसा नहीं होने देते हैं। हम आपको रोजाना खाई जाने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आप इस सपने को पूरा कर सकते हैं। 

मेथीमेथी का उपयोग भोजन बनाने के लिए मसाले के रूप में इस्तेमाल होता है। भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, कॉपर तथा विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थ पाए जाते हैं।

अगर आप इसका सेवन करते हैं तो शरीर में उठे किसी भी प्रकार के दर्द को ठीक करने में यह काफी मददगार साबित होता है। गठिया से पीड़ित लोग मेथी का उपयोग जरूर करें। उनके लिए है एक रामबाण इलाज है जोड़ों के दर्द की समस्या, गठिया और अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से यह निजात दिलाने में मददगार साबित होता है।

डायबिटीज से पीड़ित लोग भी इसका सेवन जरूर करें, यह रक्त में इंसुलिन की गति को नियंत्रण करता है इसके अलावा मूत्र में शक्कर की मात्रा को भी यह कम करने में सक्षम होता है।

गाजरअगर आप लो या हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो गाजर खाना शुरू कर दें। इसमें मौजूद पौटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर इसे नॉर्मल रखने में मदद करता है।

गाजर में मौजूद कैरीटोनाइड आपके शरीर में कैंसर सेल को विकसित होने से रोकता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद बिटा-कैरेटिन ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाता है।

गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, बिटा कैरोटिन, अल्फा कैरोटिन और लुईटेन आपके शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से रोकता है। इससे आपको हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है। गाजर खाने से दांतों को मजबूती भी मिलती है।

गाजर आपके मुंह में ज्यादा से ज्यादा लार बनाता है। जैसा कि लार का नेचर ऐल्कालाइन होता है ये दांतों पर जमे एसिड फॉर्मेशन जिसकी वजह से पीलापन होता, उसे खत्म कर इससे राहत दिलाता है।

अखरोट अखरोट में कई तरह के पोषक तत्वों मौजूद होते हैं, जिसमें मैग्नीशियम, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई और खनिज शामिल होते हैं। साथ ही इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त अखरोट शरीर में मौजूद बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है, सूजन को कम कर सकता है और साथ ही ब्लड प्रेशर के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। जिसके चलते हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

अखरोट के खाने से शाकाहारियों में विशेषकर से ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड की ज़रूरत को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा अखरोट वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा आपको एंटीऑक्सीडेंट भी प्रदान करता है। अखरोट के ये सभी गुण एक साथ हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

बथुआ बथुए का सेवन करके बहुत सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। 10 ग्राम इस पाउडर को लीजिए और 400 ग्राम पानी में पकाएं। पकाने के बाद जब ये लगभग 50 ग्राम बच जाए तो छानकर इस काढ़े को पीजिए। इसे पीने से शरीर के अंदर की गांठे घुल जाएंगी। काढ़ा पीने से कैंसर होने की संभावना भी कम होती है। पथरी के लिए भी ये काढ़ा बहुत फायदेमंद है। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब