लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कुछ दिनों तक सुबह उठकर खाली पेट खायें भीगे बादाम, कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर कब्ज जैसे 8 रोग होंगे दूर

By उस्मान | Updated: February 20, 2020 07:23 IST

इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जिस वजह से शरीर के बेहतर विकास और दिमाग को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

Open in App

यह सभी जानते हैं कि बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है पर क्या आपने कभी सोचा है कि बादाम को भिगोकर ही खाने की सलाह क्यों दी जाती है। अद्भुत गुणों के कारण बादाम को सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जिस वजह से शरीर के बेहतर विकास और दिमाग को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

साथ ही यह मैंगनीज और कैल्शियम का भी बेहतर स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत करते हुए ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में हेल्‍प करते हैं। फाइबर से भरपूर बादाम खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त बनती है। रातभर भिगोए हुए बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो व्यक्ति के शरीर की चर्बी को कम करने का काम करता है।

दिमाग होता है तेज़

जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना सुबह 4 से 6 बादाम का सेवन करने से आपकी मेमोरी तेज़ होती है और आपका सेंट्रल नर्वस सिस्टम ठीक से काम करता है जिससे दिमाग स्वस्थ रहता है।

इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

कई अध्ययन के अनुसार, भीगे बादाम में प्री-बायोटिक गुण होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। प्री-बायोटिक की वजह से यह आंतो में मौजूद गुड बैक्टीरिया के निर्माण को बढ़ाता है जिससे ऐसी कोई बिमारी नहीं होती है जिसका असर आपकी आंतो पर पड़े।

चेहरे पर आता है ग्लो

स्किन से झुर्रियों को दूर करने के लिए कोई और चीजें इस्तेमाल करने की बजाय आपको भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। बादाम को एक नेचुरल एंटी-एजिंग फूड माना जाता है। सुबह-सुबह भीगे बादाम खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है। 

मां और शिशु के विकास के लिए जरूरी

भीगे हुए बादाम में फॉलिक एसिड काफी होता है, ये पोषक तत्व गर्भ के शिशु के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में मददगार साबित होता है। गर्भवती महिलाओं की कमजोर पाचन क्रिया के लिए इसे खाना अच्छा होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन में ये पाया गया कि भीगे कच्चे बादाम खाने से पेट जल्दी साफ होता है और प्रोटीन पचाना आसान हो जाता है। बादाम का छिलका निकल जाने से उसके उसमें मौजूद एंजाइम अलग हो जाते हैं और इस वजह से फैट तोड़ने में आसानी होती है। ऐसे में पाचन क्रिया और पोषक तत्वों का अवशोषण आसान हो जाता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

जर्नल फ्री रेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पाया कि बादाम का सेवन करने से ब्लड में अल्फा टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो किसी के भी रक्तचाप को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है। नियमित रूप से बादाम खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है।  

दिल को रखता है स्वस्थ

जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बादाम एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट एजेंट हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सी्करण को रोकने में मदद करता है। बादाम के ये गुण दिल को स्व‍स्थज रखने और पूरे हृदय प्रणाली को नुकसान और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है।

कॉलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हृदय रोग और दिल की धमनियों में रुकावट समेत कई प्रकार के रोगों का एक बड़ा कारण है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बादाम आपकी मदद कर सकता है। बादाम शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब