शरीर के लिए जरूरी सभी पौषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन करने से शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है।
आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं लेकिन ये तभी मिलेंगे जब इसका सेवन सही समय पर किया जाएगा। बताया जाता है कि अगर आप दूध पीते हैं तो इसे या तो सुबह के समय पिएं या फिर रात में सोने से पहले पियें। तब ही यह शरीर के लिए बेहत तरीके से काम करता है।
लेकिन आपको दूध के पीने का समय के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप दूध के साथ किसी चीज का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। दरअसल दूध अपनेआप में एक संपूर्ण आहार है।
यही वजह है कि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि दूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से शरीर का विकास होने की जगह नुकसान हो सकता है।
नमकीन चीजों के साथ दूध एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नमक और दूध का एक साथ सेवन करना खुदकुशी करने के बराबर माना जाता है। इससे लीवर गलने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। असल में, दूध में प्रोटीन और नमक में आयोडीन की मात्रा अधिक होने से इनका एक साथ सेवन लीवर को खराब करने का कोई करता है।
प्याज के साथ दूध दूध पीने से पहले या तुरंत बाद कच्चा प्याज खाने से स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में दाद व खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
केले के साथ दूधजिन लोगों को अपना वजन बढ़ना हो उन्हें रोजाना दूध में केले मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से लाभ मिलता है। मगर कफ से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
मछली के साथ दूधमछली खाने के बाद भूल से भी दूध या इससे बनी किसी चीज को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो स्किन पर सफेद दाग पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आपको दाग के अलावा कई अन्य स्किन रोग भी हो सकते हैं।
मसालेदार चीजों के साथ दूधमसालेदार भोजन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ पेट दर्द, जलन, गैस आदि की समस्याएं होने लगती है।
उड़द की दाल के साथ दूधअक्सर लोग रात को उड़द दाल का सेवन करने के बाद दूध पी लेते हैं। मगर ऐसा करने से इन्हें पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
खट्टी चीजों के साथ दूधदूध पीने के तुरंत बाद दही, नींबू या कोई खट्टी चीजें खाने से बदहजमी होने का सामना करना पड़ सकता है। असल में, इससे पेट में जाकर दूध फट जाने से एसिडिटी, उल्टी या मतली आदि का खतरा बढ़ता है।