स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खानपान बहुत जरूरी है। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है। इनमें से एक चीज है सूजी। सूजी का कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
आप सभी लोग सूजी का हलवा तो बहुत चाव से खाते होंगे। सूजी का हलवा ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन अगर आप सूजी का इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है।
सूजी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिनमें फाइबर, विटामिन बी और विटामिन ई, मिनरल्स आदि प्रमुख हैं। यह सभी पौष्टिक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बहुत जरूरी हैं।
सूजी में ना तो कोलेस्ट्रॉल होता है और ना ही ट्रांस फैट। इसमें ढेर सारी मात्रा में प्रोटीन होता है। डायबिटीज या और मोटापे से पीड़ित लोगों को नाश्ते में उपमा खाना चाहिए। चलिए जानते हैं नियमित रूप से सूजी के सेवन से शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
वजन कम करने में सहायकआजकल लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर सूजी से बनी हुई चीजों को नाश्ते में सेवन करते हैं, तो उनका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सूजी का सेवन जरूर करें।
पाचन रहता है दुरुस्तअगर आपका पाचन तंत्र खराब है और आपका भोजन आसानी से नहीं पच पाता है तो आप प्रतिदिन नाश्ते में सूजी का सेवन करें। सूजी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है और आपका शरीर भी ताकतवर बनता है।
खून की कमी होगी दूरजिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उनको सूजी का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। सूजी में पाए जाने वाला आयरन हमारे शरीर में रक्त का निर्माण करने में मददगार होता है।
डायबिटीज को कंट्रोल रखने में सहायकजिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है। उनके लिए भी सूजी का सेवन करना लाभदायक होता है। सूजी में प्रेसिमिक इंडेक्स पाया जाता है जो मधुमेह रोगियों को फायदा पहुंचाता है। अगर डायबिटीज के रोगी सूजी से बना उपमा खाते हैं तो उनको काफी लाभ होता है।
ऊर्जा का भंडार शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए विटामिन खनिज और अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और यह सब सूजी में प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बेहतर करने का काम करती है और इसके साथ ही यह मांसपेशियों को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद करती है।
हड्डियां बनती हैं मजबूतसूजी आपकी हड्डियों और नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छी है। ये हड्डियों का घनत्व बढ़ाकर उनको मज़बूत बनाती हैं और स्वस्थ रखती हैं। इसमें फास्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम होता है जो कि नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के काम आता है।
कोलेस्ट्रॉल करता है कमसूजी में फैट और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता है। इसलिए उन लोगों के लिए भी सूजी का सेवन करना फायदेमंद है जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इस तरह इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
दिल रहता है स्वस्थसूजी आपके लिए के लिए टॉनिक की तरह होती है। ये आपकी दिल की सेहत को बेहतर बनाती है और दिल के दौरे का जोखिम कम करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेमोलिना यानी सूजी में सेलेनियम बहुत उच्च मात्रा में होता है जो कि इंफेक्शन को रोक कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।