लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, मोटापा, कमजोर हड्डियों की समस्या नहीं भटकेगी आसपास, बस रोजाना खायें ये सस्ती चीज

By उस्मान | Updated: September 28, 2019 06:19 IST

Healthy diet tips: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको किसी भी कीमत पर इस चीज का सेवन करना चाहिए.

Open in App

पनीर स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा रहता है और इसमें प्रोटीन और वसा एक ही मात्रा में शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, फोलेट जैसे न्यूट्रीएंट्स होते हैं जो गर्भवती महिला और बच्चे की हेल्थ बेहतर रखते हैं। चलिए जानते हैं कि पनीर खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कैंसर का खतरा होता है कम

हाल ही में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है कि पनीर में कैंसर जनित कारणों और खतरों को कम करने की क्षमता है। पेट के कैंसर, कोलोन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में पनीर बेहद प्रभावी साबित हुआ है।

2) दांत और हड्ड‍ियों को बनाता है मजबूत

पनीर का सबसे बेहतरीन लाभ है कि यह आपकी हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाता है साथ ही कैल्श‍ियम और फास्फोरस का एक बढ़िया स्त्रोत भी है। रोजाना पनीर का सेवन हड्डयिों की समस्या, जोड़ों में दर्द और दांत के रोगों से बचाए रखने में बेहद मददगार है।

3) डायबिटीज रखता है कंट्रोल

ओमेगा 3 से भरपूर पनीर डाइबिटीज से भी बेहद प्रभावी तरीके से लड़ता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि वे  भी अपने डायबिटीज रोगियों को रोजाना पनीर को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि पनीर दोनों टाइप के डायबिटीज के लिए प्रभावी साबित होता है।

4) वजन कम करने में सहायक

पाचन और पाचन तंत्र के लिए मेटाबॉलिज्म का रोल बहुत महत्वपूर्ण है। पनीर में अत्यधिक मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं जो भोजन के पाचन में बेहद मददगार साबित होता है। यह पाचन तंत्र के सुचारू रूप से चलने के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है। 

5) ऊर्जा का बेहतर स्रोत

दूध से बनने के कारण पनीर में भी दूध के गुणों का भंडार है, जिनमें ऊर्जा का स्त्रोत भी शामिल है। शरीर में तुरंत ऊर्जा के लिए पनीर का सेवन फायदेमंद है। बॉडी ट्रेनिंग करने वालों के लिए यह और भी फायदेमंद है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब