लाइव न्यूज़ :

इन 6 सब्जियों की ताकत जान ली तो कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

By उस्मान | Updated: January 22, 2020 15:50 IST

इनके फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है और इस वजह से लोग उन्हें खाना पसंद नहीं करते हैं।

Open in App

सब्जियों को प्रकृति की सबसे अच्छी देन कहा जाता है। सब्जियों में विटामिन, प्रोटीन और मिनरल की भरपूर मात्रा होती हैं।  यह सभी तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। रोजाना सब्जियां खाकर आप कई गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। हरी सब्जियों को सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिनके फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है और इस वजह से लोग उन्हें खाना पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने के बाद आपके सेहत को इतना फायदा होगा कि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

1) ब्रोकोलीब्रोकली को अक्सर सलाद के रूप में खाया जाता है। गोभी की तरह दिखने वाली इस सब्जी को बहुत से लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोग इसे उबालकर भी खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इसे नियमित रूप से ब्रोकली खाने से आपको कैंसर और दिल से जुड़ीं बीमारियों से निपटने में मदद मिल सकती है।

2) करेलाकरेला एक साधारण सी सब्जी है जो खाने में कड़वा लगता है लेकिन कड़वाहट ही इसकी खासियत है। यदि आप कड़वा करेला खाते हैं तो आपके शरीर को काफी जबरदस्त लाभ मिलता है। इसके सेवन से खून तो साफ होता है ही साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी बहुत कम हो जाती है। इतना ही नहीं, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है।

3) गाजरगाजर आपको प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन प्रदान करता है। बीटा-कैरोटीन की वजह से ही इसका रंग लाल होता है। यह एक ऐसा अद्भुत एंटीऑक्सिडेंट है जो वास्तव में कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकता है। गाजर दिल को सेहतमंद बनाए रखने का काम भी करता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं, जो कॉलेस्‍ट्रोल लेवल बढ़ने नहीं देते और हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देते हैं। दिल की कमजोरी और हार्ट बीट बढ़ने पर गाजर को भूनकर खाने से फायदा होता है।

4) मूलीइसे आप सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। मूली का सेवन करने से शरीर में कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, यह कैंसर, बवासीर जैसी भयानक बीमारी में भी रामबाण है। मूली को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो आप डायबिटीज, पेट की प्रॉब्‍लम्‍स, ब्‍लड प्रेशर, कैंसर आदि कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगी।

5) ग्रीन बीन्स इस सब्जी के अंदर आयरन, विटामिन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा यह सब्जी वजन घटाने, हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ाने, डायबिटीज, कैंसर से बचाने में सहायक है। ग्रीन बींस में मौजूद पोटैशियम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। बींस के सेवन से बॉडी में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे शरीर में तरल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।

 

6) कंटोलायह एक स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य गुणों से भरपूर सब्जी है। भारत के अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध इस सब्जी को केकरोल, काकरोल और अन्य कई नामों से जाना जाता है। इसमें कम कैलोरी होती है, जिस वजह से ये वजन घटाने वालों के लिए बेहतर है। फाइबर से भरपूर कंटोला पाचन को सही रखती है। ऐसा कहा जाता है कि इस हरी सब्जी में मांस से ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं। रोजाना इसके सेवन से कैंसर की रोकथाम, सर्दी-खांसी से बचने, वजन कम करने, डायबिटीज और कैंसर से बचने में मदद मिलती है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब